पश्चिम बंगाल में नई सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद CM शुभेन्दु सरकार के कैबिनेट का आज सोमवार को विस्तार कर दिया गया है. राज्यपाल आर एन रवि और CM शुभेन्दु सरकार की उपस्थिति में 35 मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले 7 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी.  इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु का मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ

CM शुभेन्दु कैबिनेट आज के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है. नए मंत्रियों का अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है.

बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद, 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. TMC के 15 सालों के शासन का अंत करते हुए BJP ने भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई. शुरुआत में शुभेंदु अधिकारी के साथ सिर्फ 5 अन्य मंत्रियों ने ही शपथ ली थी. उनमें दिलीप घोष, निसिथ प्रामाणिक, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और के. टुडु शामिल थे.

आज सुबह आ बजे से कोलकाता के नवन्ना में बीजेपी के विधायकों को राज्यपाल आरएन रवि ने मंत्री पद की शपथ दिलाई. आज लोकभवन में 35 मंत्रियों ने एकसाथ शपथ ले ली है. मंत्री बनने वालों में मोयना सीट से विधायक चुने गए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे अशोक डिंडा भी शामिल हैं. अभी तक सिर्फ पांच विभागों का प्रभार बांटा गया है. अब CM शुभेन्दु कैबिनेट में 13 कैबिनेट मिनिस्टर, 19 राज्य मिनिस्टर और 3 स्वतंत्र प्रभार मिनिस्टर हो गए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m