Donald Trump Sexual Assault Case: यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप को अबतक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लेखिका ई जीन कैरोल (E. Jean Carroll) को लगभग 5.63 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपये) देने पड़े हैं। यह भुगतान 2023 के उस फैसले के तहत हुआ है जिसमें ट्रंप को कैरोल का यौन उत्पीड़न करने और बदनाम करने का दोषी माना गया था। यह पहली बार है जब ट्रंप को कैरोल को कोई भुगतान करने पर मजबूर होना पड़ा है। पिछले सात साल में कैरोल कुल 88.3 मिलियन डॉलर के सिविल फैसले ट्रंप के खिलाफ जीत चुकी हैं।

अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक यह रकम कैरोल की लॉ फर्म को भेज दी गई है। यह फैसला ट्रंप की आपत्तियों के बावजूद लिया गया। जज लुईस कैप्लान ने पांच दिन पहले ही इस भुगतान को मंजूरी दी थी।

यह मामला 1996 के आसपास न्यूयॉर्क के बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर की एक ड्रेसिंग रूम में हुई कथित घटना से जुड़ा है, जिसे ट्रंप ने हमेशा नकारा है।राष्ट्रपति ट्रंप कैरोल के आरोपों को झूठा बताते रहे हैं। उनका कहना है कि वे कैरोल को जानते तक नहीं और कैरोल ने अपनी किताब बेचने के लिए यह कहानी गढ़ी है। पिछले महीने अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रंप की उस अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने 5 मिलियन डॉलर के फैसले को चुनौती दी थी। ट्रंप की कानूनी टीम ने मंगलवार को फिर कहा कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है।

जबकि मामले में इससे पहले ट्रंप के वकील ने अदालत से भुगतान रोकने की मांग की थी। वकील का कहना था कि अगर कैरोल यह पैसा दान कर देती हैं, जैसा उन्होंने पहले कहा था, तो यह रकम वापस मिलनी मुश्किल हो जाएगी। हालांकि कैरोल ने बाद में भरोसा दिलाया कि वे इस पैसे को अपने रिटायरमेंट के लिए एक ब्याज वाले खाते में रखेंगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m