Donald Trump threatens Iran over Smit Machchhar: दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की पूरी दुनिया मुरीद हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक तारीफों के पल बांधे हैं। इस कांड को ओमान के को-पायलट ने अंजाम दिया था। इससे इसके पीछे ईरान की साजिश का अंदेशा अमेरिका और इजराइल ने जताया है। अब स्मित मछार के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि टेंशन ना लें, इस्लामी जिहादियों को बहुत बुरा मारूंगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें शुरुआती जानकारी मिली है कि फ्लाईदुबई के आरोपी को-पायलट का ईरान से कनेक्शन है। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अगर ईरान ऐसा कुछ भी किया है तो बहुत तगड़ा जवाब मिलेगा।
मीडिया की तरफ से ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें फ्लाईदुबई पर हमला करने वाले और ईरान के बीच किसी संभावित संबंध के बारे में जानकारी दी गई है? उन्होंने कहा कि हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के आधार पर फ्लाईदुबई के को-पायलट का ईरान से कनेक्शन है। हालांकि अधिकारी अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात करेंगे। मैं कहूंगा कि जो कुछ भी मुझे सुनने को मिल रहा है, उसके आधार पर जवाब ‘हां’ है, लेकिन हम अभी भी इस पर काम कर रहे हैं। उनसे सवाल किया गया कि अगर ईरान इस हमले के लिए जिम्मेदार हुआ तो क्या अमेरिका उस पर जवाबी कार्रवाई करेगा? ट्रंप ने सीधा जवाब दिया कि चिंता न करें बहुत बुरी तरह मारूंगा। इस्लामी जिहादियों का बुरा हाल कर दूंगा।
ईरान का हाथ होने पर क्या बोले बेंजामिन नेतन्याहू
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड के ये बयान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस बात के बाद आए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी यह पक्के तौर पर कहना जल्दबाजी होगी कि क्या को-पायलट का ईरान से कोई संबंध था? प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ओमान के पायलट के इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने की बात कही थी। हालांकि, अभी सभी संभावनाएं खुली हैं और हर चीज की बारीकी से जांच की जा रही है। दुर्भाग्य से, कई सालों से इजराइली और यहूदी ठिकानों पर आतंकवादी हमले होते रहे हैं इसलिए हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
फ्लाईदुबई फ्लाइट का क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला 30 सितंबर 2026 की है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जी रही था। इसमें 170 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 120 इजराइली यात्री सवार थे। फ्लाइट को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान 32 हजार फीट पर उनके को-पालयट (ओमान का रहने वाला) ने विमान को क्रैश और हाईजैक करने की कोशिश की। को-पालयट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन हालत में होने के बावजूद मच्छार ने स्थिति को काबू में रखा। वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्री और क्रू मेंबर कॉकपिट तक पहुंच सके। उन्होंने आरोपी को काबू करने में मदद की। प्लेन में मौजूद दूसरे पायलटों ने भी कंट्रोल संभालने में मदद की।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

