Donald Trump Warning Gulf Countries: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बैठक के दौरान गल्फ देशों को ही चेतावनी दे डाली। गल्फ बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये (Turkiye) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन (Recep Tayyip Erdogan) को अपना दोस्त बताते हुए उनकी खुलकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद नेताओं से कहा कि मेरे फ्रेंड एर्दोगन से पंगा मत लेना। ट्रंप ने एर्दोआन को अपना दोस्त बताया और उन्हें “टफ कुकी” यानी बेहद सख्त शख्स बताया।

GCC की बैठक में इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैद, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी, सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा समेत कई क्षेत्रीय नेता मौजूद थे. इसी दौरान ट्रंप ने गल्फ देशों को ये चेतावनी दी।

एर्दोगन की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बात सही तरीके से ट्रांसलेट की जाएगी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बैठक में अच्छा ट्रांसलेटर मौजूद है। इसके बाद ट्रंप ने एर्दोगन को “फैंटास्टिक” और शानदार इंसान बताया। ट्रंप ने एर्दोगन को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वह उनके साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। बैठक में ट्रंप का यह बयान तब आया जब मिडिल ईस्ट में तनाव और अलग-अलग जंग को लेकर क्षेत्रीय देशों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है।

एर्दोगन बोले- जल्द सामने आएगा बातचीत का नतीजा

वहीं बैठक के बाद न्यूयॉर्क में तुर्की हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और क्षेत्र के दूसरे देश गल्फ के सामने मौजूद चुनौतियों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। करीब आठ देशों ने गल्फ की मुश्किलों को जल्द दूर करने की कोशिश में हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों के नतीजे और फायदे आने वाले समय में दिखाई देंगे।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m