Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज पूरे रौब में नजर आए। सीकर के सांगलिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखे जुबानी तीर छोड़े। डोटासरा ने महिला आरक्षण से लेकर पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग तक, हर मुद्दे पर सरकार को घेरा और इसे भाजपा की नौटंकी करार दिया।

ईरान-इजरायल जंग में नहीं रोए PM, अब क्यों?
दरअसल, डोटासरा ने प्रधानमंत्री के भावुक होने पर तंज कसते हुए कहा कि जब देश का मुखिया रोता है, तो हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। उन्होंने कहा, ईरान-इजरायल विवाद के समय भी प्रधानमंत्री नहीं रोए थे, लेकिन आज आंसू बहा रहे हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं उन्हें माफ करेंगी, लेकिन सच तो यह है कि कांग्रेस ने 2010 में ही यह बिल पास कर दिया था।
महिला आरक्षण पर घेराबंदी
गौरतलब है कि डोटासरा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा बिल 2022-23 में पास हुआ, लेकिन गजट नोटिफिकेशन 15 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि 2026 से पहले जनगणना कराने की हिम्मत सरकार में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संशोधन के जरिए देश का भूगोल बदलकर हमेशा सत्ता में रहना चाहती थी, जो अब फेल हो गया है।
पचपदरा रिफाइनरी कांड: कुछ तो गड़बड़ है
बता दें कि पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग को डोटासरा ने एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के आने से 24 घंटे पहले इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद आग कैसे लग गई? इसमें 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और प्रोजेक्ट 1 साल और लेट हो गया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
भजनलाल सरकार और दीया कुमारी पर पलटवार
डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बाड़मेर न जाने पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम फेल हो गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि कानून पहले से बना हुआ है, बस सरकार की नीयत साफ नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार
- अजगर में कैंसर का ऑपरेशन: साढ़े तीन घंटे चली सर्जरी, मुंह से निकाली गांठ, वन्यजीव विशेषज्ञ ने बचाई जान
- खंडवा में अभिनेता रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ
- वरदान हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: बोगस मरीजों और अनावश्यक ICU में भर्ती का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन में मांगा जवाब
- हिसार में 24 अक्टूबर को सजेगी ‘DESIVERSE’ म्यूजिकल नाइट, परमीश वर्मा करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
