आशुतोष द्विवेदी, रीवा। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सुबह जब लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे थे, उसी वक्त रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक ही घर में हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घर में रखे मूसल से हमला

जानकारी के मुताबिक, एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और मासूम बेटी पर घर में रखे मूसल से हमला कर दिया। हमले में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

MP में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम डॉ मोहन ने कलेक्टरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया

फिलहाल दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई इस खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

बगदरी वॉटरफॉल में सनसनीखेज वारदात: 2 मासूमों को अर्धनग्न कर पीटा, रहम की भीख मांगते

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m