पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित ग्वादर की आतंकवाद-रोधी अदालत ने सोमवार को प्रमुख बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अदालत ने बलोच यकजहती कमेटी (BYC) और छात्र संगठनों से जुड़े नेताओं के खिलाफ यह फैसला सुनाया है. ग्वादर में 2024 की एक रैली के दौरान सिक्योरिटी ऑफिसर की मौत के मामले में यह फैसला आया है. डॉ. महरंग  बलोचिस्तान में कथित जबरन गुमशुदगियों, न्यायेतर हत्याओं और मानवाधिकार उल्लंघनों के मुद्दों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाती रही हैं.

पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी अदालत ने 33 वर्षीय बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच और उनके दो सहयोगियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 

कार्यकर्ता महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने सुनाया है. अदालत ने 33 वर्षीय डॉ. महरंग बलोच, बलाच कादिर तथा अन्य नेताओं को आतंकवाद से जुड़े मामलों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई. कार्यकर्ता महरंग बलोच के खिलाफ राजद्रोह, आतंकवाद और हत्या सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा चलाया गया था. महरंग को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया गया था.

इस फैसले के बाद बलूचिस्तान में आक्रोश भड़क उठा है और लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. डॉ. महरंग बलोच पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के बलोच अल्पसंख्यक समुदाय की सबसे प्रमुख आवाज बनकर उभरी हैं. 

Mahrang Baloch Balochistan,AK-47 नहीं, गांधी के रास्ते पर चल रही यह बलोच  शेरनी, पाकिस्तानी सेना के सामने चट्टान की तरह खड़ी हैं महरंग बलोच, जानें  संघर्ष की ...

बलोच मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच को पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ भी कहा जाता है. अदालत के फैसले आने के बाद आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलोच संगठनो ने इसे “न्यायिक आतंकवाद” करार दिया. बलोच संगठनो ने कहा है कि पाकिस्तान की न्यायपालिका का इस्तेमाल शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है. 

डॉ. महरंग बलोच पर फैसला सोमवार को एंटी-टेररिज्म कोर्ट क्वेटा-1 के जज मुहम्मद अली मोबिन ने सुनाया. जब महरंग बलोच, हिरासत में लिए गए दूसरे BYC नेताओं और उनके वकीलों ने कोर्ट की कार्रवाई को बॉयकॉट किया, यह फैसला उसी समय दिया गया.

सूत्रों के मुताबिक बलोच के वकील इसरार जटक ने बताया कि यह मामला जुलाई 2024 में ग्वादर में BYC द्वारा आयोजित बलूच राजी माची सभा के दौरान सिक्योरिटी अफसर की मौत से जुड़ा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m