महाराष्ट्र की सियासत में आज कुछ ज्यादा ही गर्माहट के साथ साथ आपत्तिजनक बातें भी चर्चा का विषय बना हुआ है. महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) के छह लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की चर्चा के बीच संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखा तंज कसा है. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कहा कि कहा, ‘शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह गद्दार सांसदों को जन्म दिया है.’

संजय राउत ने यह तंज शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे गुट को ज्वाइन करने का फैसला करने पर किया है. छह सांसदों के बागी होने पर संजय राउत भड़क गए है.

शिवसेना (UBT) की मीटिंग में संजय राउत ने कहा कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे प्रेग्नेंट थे और उन्होंने छह गद्दार सांसदों को जन्म दिया है और चीजों को ठीक से मैनेज करने के लिए उन्हें आगे सिजेरियन सर्जरी की भी जरूरत महसूस होगी. उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि फिलहाल एकनाथ शिंदे को लग रहा है कि सबकुछ सही है, लेकिन इसका परिणाम उन्हें बाद में पता चलेगा.

सोमवार को बुलाई गई बैठक में राज्यसभा सांसद संजय राउत के अलावा कई विधायकों ने भी हिस्सा लिया. सभी के नाम नीचे लिखे हुए हैं-

  • अनंत बाला नर (जोगेश्वरी मुंबई)
  • हारून खान (वर्सोवा मुंबई) 
  • प्रवीण स्वामी (उमरगा धाराशिव) 
  • नितिन देशमुख (बालापुर अकोला)
  • सुनील राउत (भांडुप मुंबई ) 
  • अजय चौधरी (शिवड़ी मुंबई) 
  • गजानन लवटे (दर्यापुर) 
  • आदित्य ठाकरे , (वर्ली मुंबई) 
  • सुनील प्रभु ,  (दिंडोशी मुंबई) 
  • वरुण सरदेसाई (बांद्रा मुंबई) 
  • कैलाश पाटील , (उस्मानाबाद) 
  • भास्कर जाधव (रत्नागिरी ) 

मीडिया ने जब उद्धव ठाकरे से बगावत करने वाले सांसदों से संबंधित सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास बोलने के लिए कुछ नहीं है. बाकी जब बोलना होगा मै खुद आपलोगों को बता दूंगा.

संजय राउत ने आगे कहा कि गद्दारों की कोई भी आइडियोलॉजी नहीं होती है. ओमराजे निंबालकर एक बहुत ही कुख्यात गद्दार है. शिवसेना को तोड़ने का मतलब महाराष्ट्र को तोड़ना है. उद्धव ठाकरे अच्छी तरह जानते है कि सबसे पहले ओमराजे निंबालकर को 15 करोड़ रुपये किसने दिए थे.

अभी महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना (UBT) के 20 विधायक और 6 एमएलसी हैं. 6 बागी सांसदों के पार्टी से निकल जाने के बाद केवल लोकसभा में 3 सांसद रह गए है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m