महाराष्ट्र की सियासत में आज कुछ ज्यादा ही गर्माहट होने की उम्मीद है. महाराष्ट्र में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उद्धव सेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगना आज माना जा रहा है. शिवसेना (UBT) के सभी 6 बागी लोकसभा सासंद सोमवार को दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मिल सकते हैं. इससे बागी गुट को दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत भी मिल सकता है.

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में एक और फूट पड़ने जा रही है. महाराष्ट्र में काफी समय से ऑपरेशन टाइगर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से वहां की सियासत में हलचल दिख भी रही है.

शिवसेना (UBT) के सभी 6 बागी लोकसभा MP सोमवार को दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में मिल सकते हैं. इन छह सांसदों के शिंदे की शिवसेना में ऑफिशियली मिल जाने की उम्मीद है. डिसक्वालिफिकेशन से बचने के लिए जरूरी दो-तिहाई वोट रविवार को तब कंफर्म हुआ जब दो बागी सांसदों नागेश पाटिल अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने रविवार को शिंदे कैंप में शामिल होने के अपने फैसले को पब्लिकली कन्फर्म कर दिया.

एकनाथ शिंदे का ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हो गया है. खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा, ‘यह ऑपरेशन सफल रहा है और संगठन की स्थिति बहुत अच्छी है. किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है.’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ रहे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह अधूरे ऑपरेशन नहीं करते है. उन्होंने आगे कहा कि मैं जब भी कोई ऑपरेशन में लगता हूं तो समझ लीजिए कि उसको पूरा किए बगैर नहीं मानता हूं. हमने यह पहले भी करके आपलोगों को दिखा दिया है.

वही, दूसरी ओर ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर मची राजनीतिक हलचल के बीच, शिवसेना (UBT) ने आज सोमवार दोपहर 2.30 बजे नरीमन पॉइंट स्थित पार्टी ऑफिस ‘शिवालय’ में अपने सभी विधायकों और MLCs की बैठक बुलाई है. अभी तक इस बैठक का मकसद उद्धव की अपने लोगों को एकजुट रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m