शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 9 महीने के अंदर डीआरआई (DRI) की नशे को लेकर कई बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर DRI ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सिंथेटिक ड्रग्स जब्त किया है। इन कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है क्या ड्रग्स तस्करों के लिए भोपाल सेफ कॉरिडोर बन गया है?
भोपाल में पिछले 15 दिन के अंदर DRI ने ड्रग्स को लेकर दो बड़ी कार्रवाई की। जिसके अंदर करोड़ों रुपए की ड्रग्स बरामद की गई। दोनों ही मामलों में दिल्ली और बेंगलुरु कनेक्शन निकलकर सामने आता है. दोनों ही बस दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। 21 अक्टूबर को करीब 8 करोड़ रुपए की ड्रग्स आईएसबीटी बस स्टैंड से पकड़ी जाती है। गिरफ्तार युवक ने दो ट्रॉली बैग के अंदर कपड़ों के बीच में 11 पैकेट क्रिस्टलीय ड्रग्स छुपा रखी थी।
ये भी पढ़ें: MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
दूसरी कार्रवाई 6 अक्टूबर को की गई, जिसमें एक महिला को आईएसबीटी बस स्टैंड से ही पकड़ा जाता है। महिला के पास से करीब 2 करोड़ 8 लाख रुपए की ड्रग्स बरामद की जाती है। यह बस भी दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। बैकपैक के गुप्त जेब में करीब 800 ग्राम नशीला पदार्थ रखा गया था, जो फील्ड टेस्ट में मेथाम्फेटामाइन होना पाया गया।
9 महीनों में DRI की ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई
- 21 अक्टूबर – 9.139 KG मेथामफेटामाइन – 7.32 करोड़ – ISBT भोपाल
- 14 अक्टूबर – 2.604 KG एम्फेटामाइन – 2.08 करोड़ – महिला गिरफ्तार
- 30 सितंबर – 7.116 KG एम्फेटामाइन – 5.69 करोड़ – थार से बरामद
- 23-24 सितंबर – 4.38 KG एम्फेटामाइन – 3.5 करोड़ – 2 स्टेशन पर कार्रवाई
- 11 अगस्त – ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर – 8.6 KG – 7.1 करोड़
9 महीनों में 30 किलो से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग्स जब्त, भोपाल बना ट्रांजिट रूट
सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। 3 साल का टारगेट रखा गया है।स मध्य प्रदेश में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए, लेकिन ड्रग्स को लेकर जो नया कॉरिडोर सामने आया है वो पुलिस की चुनौतियां बढ़ा रहा है। 9 महीनों का पैटर्न देखें तो DRI ने भोपाल-इंदौर रूट पर 30 किलो से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग्स पकड़ी हैं। तस्करी का तरीका एक जैसा – दिल्ली NCR की लैब में बनी ड्रग्स, फिर बस या ट्रेन से भोपाल होते हुए बेंगलुरु, महाराष्ट्र और साउथ इंडिया में सप्लाई होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

