अमृतसर। पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ऑप्रेशन में पाकिस्तान-आधारित अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 4.075 किलो हैरोइन, 1 किलो मेथामफेटामाइन (आइस) और एक 9 मि. मी. ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से निर्देश प्राप्त कर पंजाब में नशे की खेप वितरित करता था। पुलिस ने क्रमिक गिरफ्तारियों के जरिए सप्लाई चेन के सभी मॉड्यूल्स को ध्वस्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में जजबीर सिंह उर्फ जज, जसपाल सिंह उर्फ जस, अनमोलप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, तरुणप्रीत सिंह, दविंदर सिंह उर्फ बाऊ और मनदीप सिंह शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमे दर्ज हैं।

सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर के मुताबिक दोनों मामलों में एफ.आई.आर. नंबर 272 और 279 दर्ज हैं और जांच जारी है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की नशा-मुक्त पंजाब अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है।
- बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
- तिथि को लेकर कन्फ्यूजन: कल या परसो कब रखा जाएगा एकादशी व्रत?
- आशा भोसले का निधनः मशहूर गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस, कार्डियक अरेस्ट आने पर एक दिन पहले भर्ती हुईं थी
- मुर्शिदाबाद रैली में गरजे अभिषेक बनर्जी, बोले- BJP के 3 एजेंट, भाजपा और हुमायूं एक ही सिक्के के दो पहलू
- मथुरा नाव हादसा : गोताखोरों ने निकाले दो और शव, 13 हुई मृतकों की संख्या, अब भी तीन की तलाश
