हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां सड़क किनारे खड़े दो पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। आरोपी कार चालक पुलिसकर्मी है जो नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था। 

यह भी पढ़ें: MP के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शादी में जा रहे 3 की दर्दनाक मौत

दरअसल, हाल ही में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 2 पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट हुआ था। इस घटना का लाइव CCTV फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क किनारे खड़े दोनों पुलिसकर्मी बात कर रहे थे। तभी पीछे से ‘मौत’ बनकर एक तेज रफ़्तार कार आई और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: बेलगाम कचरा वाहन: युवक को बेरहमी से कुचला, इलाज से पहले मौत

कार से उड़ाने वाला आरोपी चालक भी पुलिसकर्मी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पुलिसकर्मी उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों आरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हिट एंड रन का आरोपी पुलिसकर्मी नशे में धुत था। राजेंद्र नगर पुलिस ने डीआरपी लाइन पदस्थ पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m