बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही के साथ शराबियों ने मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए सिपाही को बचाया और एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई।

नशे में धुत लोगों ने सिपाही पर किया हमला

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथ चौधरी तिराहा की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा, जिससे नाराज होकर शराब के नशे में धुत लोगों ने उस पर हमला कर दिया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिपाही खुद को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी से सिपाही और भीड़ को कुचलने की भी कोशिश की।

READ MORE: अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया ताज का दीदार, पत्नी संग खिंचवाई फोटो, 4 दिवसीय दौरे पर आए भारत

पीड़ित सिपाही ने क्या कहा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पीड़ित सिपाही ने बताया कि अगर स्थानीय लोग मदद नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।