अंबाला: पंजोखरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटकर उसे घायल कर दिया।

शिकायत के मुताबिक घटना के समय पीड़िता की मां नाइट ड्यूटी पर थी और घर में बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि पिता ने छोटे बेटे को घर से बाहर भेजकर बेटी के साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान भाई वापस आया और उसने बहन को बचाने का प्रयास किया। बच्चों के शोर के बाद मामले की जानकारी मां को दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m