राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के हृदय स्थल नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने शराब के नशे में धुत युवकों की गुंडागर्दी का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन मनचले युवक शराब के नशे में चूर होकर राह चलते बेकसूर लोगों के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बेखौफ होकर सड़क पर मचाया उत्पात

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नशे में धुत ये युवक शहर की व्यस्त सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब इनमें से एक युवक ने अपनी बेल्ट निकाल ली और लोगों पर अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी भी लोगों पर लात-घूंसे बरसाते रहे।

मध्यप्रदेश

गोरकर परिवार दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटरः पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर उठे सवाल

यह पूरी घटना नगर पालिका के सामने घटित हुई, जो शहर के सबसे व्यस्त और मुख्य इलाकों में गिना जाता है। इतने संवेदनशील स्थान पर सरेआम हुई इस गुंडागर्दी के दौरान हमलावर बेखौफ होकर उपद्रव मचाते रहे। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और छतरपुर पुलिस की रात्रि गश्त व कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m