कानपुर। जिले के एक बार में सिख युवक के साथ मारपीट कर दस्तार उतार का मामला सामने आया है। पीड़ित वंश भाटिया के अनुसार, वह रात में ‘स्टूडियो एक्सओ’ (Studio XO) क्लब में एक पार्टी से नीचे उतरे थे, जहाँ 4-5 लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी की और जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनकी ‘दस्तार’ उतार दी और बाल खींच-खींच कर उन्हें बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने मुख्य आरोपी की पहचान पांडु नगर निवासी ‘दैहिक गुप्ता’ के रूप में की है। वंश भाटिया ने बताया कि वे न तो शराब पीते हैं और न ही किसी विवाद में शामिल थे। आरोपी नशे में धुत थे और उन्होंने जमीन पर गिराकर कर पीटा।
सीसीटीवी फुटेज का किया जा रहा परीक्षण
एक महिला द्वारा थाना कोतवाली में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके पुत्र के साथ एक युवती एवं चार युवकों द्वारा लिफ्ट के अंदर मारपीट की गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर उसका परीक्षण किया जा रहा है।
READ MORE: मातम में बदली शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने दूल्हे के भाई को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत
छानबीन में जुटी पुलिस
तहरीर में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस नेतृत्व में चार टीमें गठित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से विस्तृत पूछताछ एवं साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

