धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कासीपुरा में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में मोबाइल खरीदने के लिए मां से पैसे मांगे थे। मां के इनकार करने पर उसने गुस्से में आकर अपनी ही मां की हत्या कर दी।
READ MORE: ‘साहब! मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई’: पत्नी के वियोग में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, भारी हंगामा
पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई को कासीपुरा निवासी घमंडी कुशवाहा ने अपनी रिश्ते की भाभी सुशीला कुशवाहा की हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का बेटा चिंटा उर्फ किंतो उर्फ दीपक घटना के बाद से ही फरार है। मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपना हुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।
READ MORE: मादक पदार्थ तस्करों का कहर: नारकोटिक्स टीम से भाग रही कार ने कई को कुचला, पति-पत्नी की मौत, 4 साल का बच्चा गंभीर
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मां के मना करने पर गुस्से में आकर उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा और एसडीओपी के.के. पांडेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले में पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाते हुए आगे की विवेचना कर रही है। इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण सिंह माबई, उपनिरीक्षक जोले सिंह मराबी, आरक्षक जितेन्द्र निरंजन, राहुल यादव, महिला आरक्षक उर्मिला राजपूत आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

