शेख आरिफ, श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे से आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी पत्नी के वियोग और पुलिस की कथित सनवाई न होने से नाराज होकर गगनचुंबी पानी की टंकी पर जा चढ़ा। युवक पिछले एक घंटे से अधिक समय से टंकी पर ही डटा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस-प्रशासन की टीम के हाथ-पांव फूल गए हैं।

पुलिस भी नहीं कर रही सुनवाई

चश्मदीदों के मुताबिक, विजयपुर कस्बे के व्यस्त बस स्टैंड परिसर में स्थित पानी की टंकी पर यह युवक अचानक चढ़ गया। टंकी के ऊपर से युवक चिल्लाते हुए अपनी आपबीती सुना रहा है। उसका कहना है, “मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई है साहब! मैं उसे वापस लाने के लिए पुलिस से भी शिकायत कर चुका हूँ, लेकिन पुलिस मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।” पत्नी के जाने के गम और प्रशासनिक बेरुखी से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

MP में सियासी घमासान: BJP के बाद अब कांग्रेस में ‘विस्फोट’, वरिष्ठ नेताओं पर भड़के विधायक भेरू सिंह,

मौके पर पुलिस और भारी भीड़, मनाने की कोशिशें नाकाम

टंकी पर युवक के चढ़ने की खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई, जिसके बाद बस स्टैंड पर सैकड़ों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के जरिए युवक को नीचे उतारने और उसकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जा रहा है। हालांकि, युवक बेहद आक्रोशित है और वह फिलहाल पुलिस या प्रशासन की किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसलाः सरकारी खर्चों पर चली कैंची, अधिकारियों के विदेश दौरे पर लगी रोक

नीचे उतारने के प्रयास लगातार जारी

टंकी की ऊंचाई अधिक होने के कारण नीचे मौजूद सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अमला बेहद फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है, ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। युवक को बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू के प्रयास लगातार जारी हैं। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते बस स्टैंड इलाके में भारी तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

मादक पदार्थ तस्करों का कहर: नारकोटिक्स टीम से भाग रही कार ने पति-पत्नी को कुचला, मौत

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m