भिलाईनगर। मोहननगर पुलिस ने साइबर ठगी से प्राप्त राशि को विभिन्न म्यूल बैंक खातों में स्थानांतरित कर अवैध लेन- देन करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटक महिंद्रा बैंक के खातों का उपयोग कर ठगी की राशि का लेनदेन चल रहा था। वर्ष 2024 से 2026 के मध्य खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं राशि के हस्तांतरण की जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : अंधश्रद्धा… प्लेसीबो इफेक्ट… सुशासन?… एमडी साहब… कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… तबादला… – आशीष तिवारी
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच में यह पाया कि संबंधित बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि जमा की गई तथा खाताधारकों ने उक्त खातों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेन-देन कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के हस्तांतरण एवं अवैध धन के लेन-देन के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में धारा 318 (4), 317 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पीयूष डडसेना, साहिल खान, खुशी झा, मोहम्मद फरान, अभिजीत कुमार, आदित्य रजक, आशीष चंद्राकर, निखिल साहू, रितेश मसीह, मो. सोहेल, निकिता चौहान, शुभा सेंगर, शिवम पांडेय, रितेश देवांगन, रणधीर झा को गिरफ्तार किया है।
फैक्ट्री से लोहे चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
भिलाईनगर। फैक्ट्री में निर्मित लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाले तीन आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी किए गए लोहे के सामान को खरीदकर बिक्री करने वाले कबाड़ी को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी घनश्याम साहू निवासी केम्प – 2 छावनी ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 जून की रात्रि छावनी बस्ती स्थित वर्कशॉप में रखे लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप एवं अन्य लोहे की सामग्री कीमती लगभग 50,000 रुपए को अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल 331(4), 305, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर में धारा विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही लोकेश यादव उर्फ बाली (23 वर्ष) निवासी राजीव नगर खुर्सीपार रवि विश्वकर्मा उर्फ खिल्लू (20 वर्ष) निवासी गौतम नगर खुर्सीपार तथा एक नाबालिग को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार किया गया। आरोपियों ने चोरी किए गए लोहे के सामान को परवेज खान ( 37 वर्ष) निवासी सोनकर मोहल्ला केम्प – 2 एवं सुरेश पाण्डेय नामक कबाड़ी को बिक्री करना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई मशरूका बरामद की गई है।
7 वर्ष के बच्चे की लात- घूंसों से पिटाई पर जेल गए 6 नाबालिग
भिलाईनगर। नेवई थाना अंतर्गत कुछ नाबालिगों ने मिलकर 7 वर्ष के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे नग्न कराया, फिर डांस करवाया। इसके बाद उससे ही अश्लील हरकतें कराई। बाद में लात- घूसों और डंडों से उसे जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार यह वीडियो 7 दिन पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाबालिग गला दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि बाकी नाबालिग लात-घूसों और डंडों से उसे मारते नजर आ रहे हैं। पूरी घटना का वीडियो भी उन्होंने ही बनाकर वायरल किया है। सभी नाबालिग बच्चे एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
कलेक्टोरेट परिसर के आधार सेवा केंद्र में चोरी, चार गिरफ्तार
भिलाईनगर। कलेक्टोरेट परिसर दुर्ग स्थित आधार सेवा केंद्र से नगद राशि सहित लैपटॉप बैग चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि प्रार्थी निलेश कुमार साहू निवासी रसमड़ा ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर विनस कुमार कुल्थी, गिरीराज तिवारी उर्फ बबलू तथा 02 नाबालिग को चिन्हांकित कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,000 रुपये एवं लैपटॉप बैग बरामद कर जब्त किया गया है।
खम्हरिया में संभागीय बहुद्देशीय स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू
उतई। दुर्ग ब्लॉक के खेलगांव खम्हरिया में 15 करोड़ की लागत से संभागीय स्टेडियम निर्माण होगा। जिसकी स्वीकृति सरकार की ओर से की गई है। प्रथम किस्त 4 करोड़ लोकनिर्माण विभाग को मिल चुका है। स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में स्टेडियम के सीमा रेखा का सीमांकन कार्य की आरआई व पटवारी के माध्यम से किया गया।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम खम्हरिया में 16 एकड़ शासकीय भूमि खेल अधोसंरचना निर्माण हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के नाम से आवंटित किया जा चुका है। स्टेडियम निर्माण के अंतर्गत 400 मीटर का एथलेटिक्स सिंथेटिक टैंक विथ फुटबाल एवं सिटिंग गैलरी भी शामिल हैं। इसके साथ ही साथ 2 करोड़ की लागत से बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम एवं 80 लाख का प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा।
चूंकि खेलगांव खम्हरिया दुर्ग भिलाई एवं रिसाली निगम से मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है जिससे दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर भिलाई, रिसाली निगम सहित आस पास गांव के खिलाड़ी एथलेटिक्स फुटबाल एवं बैडमिंटन के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। संभाग का यह पहला स्टेडियम होगा।
राजस्व विभाग से आरआई उतई सर्किल घनश्याम चंद्राकर, पटवारी विवेक देवांगन, लोकनिर्माण विभाग से सिविल इंजीनियर वाय के सोनवानी, सुष्मिता चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया श्रीमती दुलारी देशलहरे, हरीश कुर्रे (पंच) आशीष चंद्राकर एवं ग्रामवासियों में अनिल चतुर्वेदी, बालकदास, बी. आर. साहू सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति में सीमांकन कार्य की प्रक्रिया शुरू हुई।
स्टेडियम की जमीन का चिन्हांकन कर रहे सरकारी अधिकारियों को जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले ग्रामीणों व महिलाओं ने पत्थर से मारने की भी धमकी भी दे रहे थे। जिसके कारण अगला जमीन चिन्हांकन का कार्य पुलिस फोर्स की उपस्थित में होगा, क्योंकि इस स्टेडियम निर्माण को लेकर कई बार वाद विवाद व मारपीट जैसी बड़ी घटनाएं घट चुकी है।
जिला अस्पताल दुर्ग की एक और लापरवाही सामने आई
दुर्ग। दुर्ग जिला अस्पताल में 5 जून को रात्रि 11 बजे डॉक्टर की घोर लापरवाही और गलत जानकारी देने का मामला सामने आया है।
जिला अस्पताल के एक डॉक्टर द्वारा मरीज आलिया खान को तेज बुखार होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने यह कहकर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया कि उसका किडनी – लीवर खराब है, इसका इलाज यहां नहीं होगा, मेकाहारा रायपुर ले जाएं। इस डर के कारण मरीज के परिजन उसे ले दूसरे निजी अस्पताल चंदूलाल चंद्राकर में भर्ती कराए, जहां जांच के बाद पता चला कि आलिया खान को केवल सामान्य बुखार था।
इस बात की जानकारी मिलने पर उनके परिवारजन के साथ दुर्ग अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर मिंज से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। सिविल सर्जन द्वारा इस प्रकरण का पूरा लिखित शिकायत उनके समक्ष दिया गया। शिकायत के आधार पर दो दिन में जांच कर कार्यवाही करने की बात सिविल सर्जन द्वारा कहा गया।
बैठक से पीआईसी सदस्य गायब अकेले बैठे रहे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
कुम्हारी। नगर पालिका कुम्हारी में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया शहर के विकास, साफ-सफाई और करोड़ों रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगाने के लिए बुलाई गई ह्यप्रेसीडेंट इन काउंसिलण की बेहद अहम बैठक से सारे सदस्य गायब रहे। वजह पार्षदों और पीआईसी सदस्यों की सामूहिक उदासीनता या नाराजगी ? कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
इस बैठक में जनता की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए केवल नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही अपनी कुर्सियों पर मुस्तैद दिखे। आगामी मानसून को देखते हुए साफ-सफाई और बुनियादी विकास शहर में जलभराव की समस्या, वार्डों की कार्यों को लेकर इस बैठक में कई बड़े फैसले होने थे, लेकिन पीआईसी सदस्यों के इस रवैये के कारण पूरी बैठक ठप हो गई।
सवाल यह उठ रहा है कि क्या चुनकर आए जनप्रतिधियों के लिए शहर का विकास और जनता की परेशानियां कोई मायने नहीं रखतीं ? नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि यह अनुपस्थिति सिर्फ एक बैठक का छूटना नहीं है, बल्कि स्थानीय जनता के साथ असंवेदनशील रवैया भी है। जब शहर को विकास कार्यों की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब सदस्यों का इस तरह गायब रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनता के काम रोकना भी सही नहीं है।
हमने समय पर बैठक आयोजित की थी
कुम्हारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा ने इस विषय पर कहा कि इस अहम बैठक में सदस्य क्यों उपस्थित नहीं हुए इसकी कोई जानकारी मुझे नहीं है। हमने यथा समय बैठक आयोजित की थी अगर कोई शिकायत होती तो चर्चा कर समाधान निकाला जा सकता था।
होने वाले थे कई अहम फैसले
कुम्हारी नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने कहा कि पीआईसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण थी। आगामी बारिश को देखते हुए नगर के लिए कई अहम फैसले होने थे। साथ ही विकास कार्यों की स्वीकृति भी होनी थी। ऐसे अहम बैठक में सदस्यों की अनुपस्थिति यह साबित करती है कि वे कितने गैर जिम्मेदार हैं इन्हें नगर में विकास के कार्यों से कोई लेना देना नहीं है।
बस डिपो में आगजनी से पांच बसें जलकर खाक
राजनांदगांव। आम लोगों को उम्मीद थी कि, बंद पड़ी सिटी बसे जल्द ही सड़को पर दौड़ने लगेगी। लेकिन यहां सड़क पर सिटी बस के आने के पहले ही आगजनी की शिकार हो गई। जिसके चलते अब लोगों को सस्ते बस का सफर नही मिल पाएगा। दादा ब्रदर्स के बस डिपो में खड़ी पांच बसे शनिवार को जलकर खाक हो गई है। जिसमें एक सिटी बस भी थी। जो आग के हवाले हो गई है।
पाताल भैरवी मंदिर के आगे डिपो में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से डिपो में खड़ी चारों बसे एक के बाद कर जल गई। आनन फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। डिपो संचालक का कहना है कि, खड़ी बस में आग कैसे लग गई, यह समझ से परे है। लेकिन इस घटना में लाखों रूपए की लागत से खरीदी गई सिटी बस के जलने से शासन को लाखों का नुकसान हुआ है।
एक सिटी बस खरीदने शासन द्वारा 25 लाख रूपए खर्च किया गया था, जिसका संचालक दादा ब्रदर्स द्वारा किया जा रहा था। संचालक ने बताया कि सिटी बस उनकी ही अंडर में चल रही थी। उसे निगम को हैंडओव्हर नही किया गया था। इस मामले में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है।
सेप्टिक टैंक सफाई मामले में कार्रवाई सफाई दरोगा निलंबित, ठेकेदार को नोटिस
डोंगरगढ़। नगर पालिका क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में सफाई दरोगा को निलंबित कर दिया गया है, वहीं संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के बाद सफाई विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
गौरतलब है कि नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 में एक निजी मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कर्मचारियों को बिना सुरक्षा किट और आवश्यक उपकरणों के काम कराने का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।
वहीं दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के बाद अब शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुरे मामले में “नगर पालिका सीएमओ राजेश कुमार तिवारी ने चर्चा में बताया कि सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।”
जिला साहू संघ का चुनाव आज
राजनांदगांव। जिला साहू संघ के त्रिवार्षिक आम चुनाव को लेकर समाज में उत्साह चरम पर है। निवर्तमान अध्यक्ष भागवत साहू के कार्यकाल की समाप्ति के बाद जिला साहू संघ के पांच महत्वपूर्ण पदों के लिए होने वाला यह चुनाव समाज के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित चुनावों में शामिल हो गया है। रविवार 14 जून को होने वाले मतदान साधारण एवं आजीवन अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए में कुल 2933 सदस्य नेतृत्व का चयन करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए कमल किशोर साहू एवं टोमन साहू चुनावी मैदान में हैं। नोबल साहू, शेखर साहू, विवेक वहीं साहू, इंदूमति साहू, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए अंजू जमूना देवी साहू, राजेश्वरी साहू एवं शैलेंद्री साहू, पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए बिसनाथ साहू, देवेंद्र कुमार साहू, जीवन लाल साहू एवं ओमप्रकाश साहू, महिला संगठन सचिव पद के लिए अनिता साहू, गीता साहू, इंदू साहू एवं प्रमिला साहू तथा पुरुष संगठन सचिव पद के लिए देवानंद साहू, साहू एवं लवींद्र साहू आजमा रहे हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

