Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : नवागढ़। नगर में दो स्थान पर स्व. राजीव गांधी की मूर्ति स्थापित है। भाजपा के पहले शासन कार्यकाल में नगर के मेन चौक में स्व. राजीव गांधी की मूर्ति की स्थापना की गई थी एवं इस चौक का नाम राजीव गांधी चौक रखा गया था। अभी कांग्रेस के शासन में जनपद पंचायत के परिसर में स्व. राजीव गांधी की मूर्ति की स्थापना की गई है। नगर में दो स्थान पर स्व. राजीव गांधी की मूर्ति की स्थापना है, लेकिन अभी 21 मई को स्व. गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों के द्वारा इन दोनों स्थान की मूर्ति पर माल्यार्पण कर राजीव गांधी को याद करना भी जरूरी नहीं समझा। जनपद पंचायत में स्थापित स्व. गांधी की मूर्ति के पास जनपद के द्वारा काम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कांग्रेसियों द्वारा विरोध करते हुए राजीव गांधी की मूर्ति कॉम्प्लेक्स के बनने से ढंक जाएगी बताते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, लेकिन कांग्रेसियों को गांधी की मूर्ति पर उनकी पुण्यतिथि के दिन उन्हें याद करना जरूरी नहीं समझा।

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

डौंडीलोहारा। वनांचल के मंगचूआ थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमगोटा के एक खेत में ग्राम के ही व रेवाराम निषाद 56 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. जानकारी अनुसार मृतक मूलतः ग्राम चिलमगोटा का निवासी है जो विगत नौ वर्षों से भिलाई में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके चार लड़की व दो लड़के हैं। जिसमें से दो लड़कियों का विवाह हो चुका है। मृतक पिछले दो वर्षों से ग्राम में नहीं आया था। इसके पूर्व सन 2024 में अपने बेटी के शादी कार्यक्रम में आया था। उसके बाद उसे ग्राम में नहीं देखा गया था। ग्राम में उसका बड़ा भाई अशोक रहता है। 21 मई को वह किसी कार्य के सिलसिले में जाने के लिए भिलाई अपने घर से पारिवारिक जनों को बता कर निकला था।

22 मई को दोपहर बाद ग्राम चिलमगोटा के उसके स्वयं के खेत के परसा के पेड़ में शव को फांसी पर झूलता पाया गया। ग्रामीणों की आवाजाही होने पर किसी ने देखा फिर पुलिस को सूचना दी गई। मंगचुवा पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को उतारा तथा मर्क्युरी भेजा गया। इस दौरान उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगचुवा थाना प्रभारी अजीत महोबिया ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।

20 लाख की धोखाधड़ी

दुर्ग। आरोपी ने एक कंपनी के डायरेक्टर के पिता की फोटो और डीपी का इस्तेमाल कर वाटसअप पर फर्जी मैसेज भेजा और अकाउंटेंट को झांसे में लेकर 20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्रार्थी द्वारा की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर और एचडीएफसी बैंक खाते के धारक के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच मे लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी यश बत्रा (27) साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। कंपनी के दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव में शोरूम संचालित हैं। सभी शाखाओं के लेन-देन के लिए पिछले 13 वर्षों से मेष पटेल नामक अकाउंटेंट कार्यरत है। कंपनी के डायरेक्टरों और अकाउंटेंट के बीच भुगतान स्वीकृति के लिए वाटसअप ग्रुप भी बना हुआ है। यश बत्रा के पिता श्रीचंद बत्रा इन दिनों आस्ट्रेलिया गए हुए हैं। 21 मई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अकाउंटेंट मेष पटेल के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें श्रीचंद बत्रा की फोटो और डीपी लगी हुई थी। मैसेज में एचडीएफसी बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए। अकाउंटेंट ने इसे कंपनी डायरेक्टर का निर्देश समझकर पुष्टि की और फिर कंपनी के करंट एसबीआई खाते से 20 लाख रुपये एचडीएफसी खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन 22 मई को उसी नंबर से फिर 48 लाख रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया। अकाउंटेंट ने यश बत्रा से इसको लेकर चर्चा की। यश बत्रा ने अपने पिता से फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने किसी प्रकार के रकम की मांग नहीं की थी।

narayana

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार प्रार्थिया द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी नितेश वर्मा पिता किशन वर्मा उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी हाटबंजा थाना छुईखदान द्वारा नाबालिग जानते हुए भी बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर गर्भवती करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में दर्ज कराई गई थी।

रिपोर्ट पश्चात धारा 64 (2) (ड), 65(1), 96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की तत्काल पता तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया तथा आरोपी नितेश वर्मा को 22 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।