भिलाईनगर। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा का सफर आने वाले दिनों में सुरक्षित होने जा रहा है। इसके लिए ऑटो व ई-रिक्शा ड्राइवरों को एक क्यू आर कोड जारी किया जाएगी। इसे स्कैन करने पर ड्राइवर और वाहन संबंधी जानकारी एक पल में मिल जाएगा। दुर्ग पुलिस इस योजना को 16 अगस्त से अमलीजामा पहनाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: CG Morning News: CM साय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल… रायपुर में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा… छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का स्थापना दिवस… पढ़ें और भी खबरें

एडिशनल एसपी ट्रैफिक कौशलेंद्र देव पटेल और डीएसपी ट्रैफिक विशाल सोन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन एवं क्यू आर कोड जारी करने की प्रक्रिया का डेमो दिया। श्री पटेल के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने एवं ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की दिशा में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

इसी क्रम में 16 अगस्त से ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें क्यू आर कोड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रूम में लगभग 150 ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में चालकों को क्यू आर कोड रजिस्ट्रेशन के उदेश्य एवं उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। इससे पहले 12 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम में लगभग देढ़ सौ ऑटो व ई-रिक्शा ड्राइवरों की बैठक लेकर पंजीयन संबंधी जानकारी दी गई है।

औचक निरीक्षण में महापौर ने खोली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने गुरुवार को नागरिकों से प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वार्ड 23, दीपक नगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की वास्तविक स्थिति, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही पकड़ी। जहां 4 एमएम की सरिया लगनी थी, वहां 8 एमएम और जहां 8 एमएम की सरिया निर्धारित थी, वहां 4 एमएम की सरिया लगाई जा रही थी। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को सख्त हिदायत दी महापौर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण सामग्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही नाली एवं पुलिया के निर्माण को तोड़कर अंदर से जांच कराई। उन्होंने यह देखा कि निर्माण में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य किया जा रहा है अथवा नहीं। जांच के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य सीधे आम नागरिकों के हित से जुड़े होते हैं। ऐसे कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। शिकायत मिलने पर केवल कागजी कार्रवाई करने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करना आवश्यक है।

चिता जलाने निगम की नि: शुल्क लकड़ी वितरण योजना बंद

दुर्ग। शहर के शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में नगर पालिक निगम द्वारा शहर वासियों को अंत्येष्टि के लिए दी जा रही निःशुल्क लकड़ी वितरण का लाभ नहीं मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर सहित आसपास के गाँव से परिजन मृत व्यक्ति की अंत्येष्टि करने यहां आते हैं जिन्हें दुर्ग निगम की निःशुल्क लकड़ी वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा था। गत सप्ताह से निःशुल्क लकड़ी वितरण करना बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि निःशुल्क लकड़ी वितरण का ठेका समाप्त हो जाने से निःशुल्क लकड़ी वितरण बंद कर दिया गया है।

इस संबंध में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी में बताया कि ठेका तो समाप्त हो गया है परंतु जब तक दूसरा ठेका की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक पूर्व ठेकेदार को ही निःशुल्क लकड़ी वितरण योजना का लाभ आम जनता को देना होगा। पूर्व ठेकेदार ने शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में निःशुल्क लकड़ी वितरण का ठेका समाप्त होने के कारण निःशुल्क लकड़ी वितरण करना संभव नहीं है एक स्टिकर चस्पा करके भी रखा है।

जिला साहू संघ की वार्षिक आमसभा 16 को

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग की वार्षिक आम सभा का आयोजन 16 अगस्त समय दोपहर 12 बजे स्थान साहू सदन केलाबाड़ी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत कर्मा माता की पूजा एवं आरती से की जायेगी उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात वर्षिक आम सभा मे पिछले वर्ष के आय व्यय व ऑडिट रिपोर्ट का व्यावरा कोषाध्यक्ष द्वारा दिया जाएगा एवं संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी दिया जाएगा । साथ ही गत वर्ष हुए कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू द्वारा आनेवाला वर्ष में होनेवाले सामाजिक कार्यक्रमो की रूपरेखा उनके द्वारा प्रतुत की जाएगी।

छात्रों को यूटीडी में मूल दस्तावेजों के साथ कराना होगा सत्यापन

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की द्वितीय चरण की प्रोविजनल चयन सूची जारी कर दी है। जारी सूची में एम.टेक., मास्टर ऑफ प्लानिंग तथा पीजी डिप्लोमा (इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड फायर सेफ्टी मैनेजमेंट) के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। अब चयनित विद्यार्थियों को 14 अगस्त तक विश्वविद्यालय के यूटीडी में मूल दस्तावेजों के सत्यापन के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सूची में विभिन्न विभागों के लिए अभ्यर्थियों का अस्थायी चयन किया गया है। मास्टर ऑफ प्लानिंग के अर्बन प्लानिंग विभाग में नौ अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बायोमेडिकल वहीं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग एंड बायो-इन्फॉर्मेटिक्स तथा एनर्जी एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग विभागों के एम.टेक. पाठ्यक्रमों में भी अभ्यर्थियों को स्थान मिला है। इसी तरह फायर सेफ्टी मैनेजमेंट) पाठ्यक्रम के लिए पीजी डिप्लोमा (इंडस्ट्रीयल सेफ्टी एंड भी नौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

ये सभी डाक्यूमेंट दिखाने होंगे प्रवेश के लिए

विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, स्नातक की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, डिग्री अथवा प्रोविजनल डिग्री, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, ट्रांसफर एवं कैरेक्टर सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और दो-दो फोटोकॉपी साथ लानी होंगी। जिन अभ्यर्थियों पर लागू हो, उन्हें गेट स्कोर कार्ड, गैप सर्टिफिकेट, पीएच प्रमाण पत्र तथा स्पॉन्सरशिप प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

कृषि विभाग ने 20 कृषि केन्द्रों का जारी किया कारण बताओ नोटिस

राजनांदगांव। कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने एवं कीटनाशकों की अवैध एवं नियम विरूद्ध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनुज्ञप्तिधारी कीटनाशक विक्रेताओं के विक्रय परिसरों का औचक निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 25 कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों में दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति, स्टॉक रजिस्टर, उपलब्ध कीटनाशकों, विक्रय अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानों के तहत अनियमितता पाए जाने पर 20 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 5 विक्रय परिसरों में जप्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि बिना निर्धारित प्रक्रिया के कीटनाशकों का विक्रय, स्टॉक का उचित संधारण नहीं करना, अनुज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत कीटनाशकों का व्यापार किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक कृषि ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान दुर्गा कृषि केन्द्र डुमरडीह, सिन्हा कृषि केन्द्र तिलई, छत्तीसगढ़ कृषि केन्द्र लखोली नाका राजनांदगांव, महावीर ट्रेडर्स बसंतपुर, सोनकर कृषि केन्द्र पुराना गंज चौक, भारत कृषि केन्द्र पुराना गंज चौक राजनांदगांव, प्रजापति कृषि सेवा केन्द्र कोकपुर, शिवम कृषि केन्द्र मोहड़, हरिओम कृषि केन्द्र अरसीटोला, साहू कृषि केन्द्र छुरिया, आरू कृषि केन्द्र छुरिया, लक्ष्मी कृषि केन्द्र छुरिया, सिन्हा कृषि केन्द्र धुसेरा, हरिओम कृषि केन्द्र मुसराकला एवं पूरन एग्रोटेक ढारा सहित कुल 20 विक्रय प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

इसी तरह श्री कृषि केन्द्र कुम्हालोरी, शिवशक्ति कृषि केन्द्र सुरगी, साहू कृषि केन्द्र उपरवाह, छत्तीसगढ़ कृषि केन्द्र सिंगारपुर एवं साहू कृषि केन्द्र कोकपुर में नियमानुसार जप्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई। उन्होंने जिले के सभी लाइसेंसधारी कीटनाशक विक्रेताओं से किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशकों का ही विक्रय करने तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

30 हजार स्टाइपेंड पर अड़े जूनियर डॉक्टर, राजधानी में आवाज की बुलंद

राजनांदगांव। इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। गुरुवार को इंटर्न डॉक्टर जिलों से राजधानी पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद की। विगत 9 दिन से अस्पताल परिसर में चल रहे प्रदर्शन अब रायपुर तक पहुंच चुका है।

विगत दिनों डॉक्टरों ने नारेबाजी और धरने के बजाय नुक्कड़ नाटक को विरोध का माध्यम बनाया। अभिनय के जरिए उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान आने वाली चुनौतियों और कम स्टाइपेंड से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा। इसके बाद डॉक्टरों ने कलेक्टर के माध्यम से संबंधित मंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द निर्णय की मांग की। नुक्कड़ नाटक के जरिए डॉक्टरों ने अपनी समस्या बयान की। इंटर्नशिप के दौरान उनकी जिम्मेदारियां क्या होती हैं और किन परिस्थितियों में उन्हें काम करना पड़ता है।

प्रदर्शन में स्टाइपेंड की राशि को लेकर उनकी नाराजगी भी सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि वे अस्पताल की व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, इसलिए उनके स्टाइपेंड में भी समय के साथ बढ़ोतरी होनी चाहिए। इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 15,900 रुपए मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को इससे अधिक स्टाइपेंड मिल रहा है। इसी आधार पर वे लंबे समय से राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के बाद भी शासन स्तर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से डॉक्टरों की नाराजगी बढ़ रही है। बता दे इससे पहले 12 अगस्त को इंटरनेट डॉक्टर ने शहर में पैदल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की थी।

ताला टूटा नहीं और सीएमओ कार्यालय से तीन एसी सहित लाखों की चोरी

राजनांदगांव। कम्प्यूटर सेट, टीवी सहित शहर के बीच गुरुद्वारा रोड़ पर स्थित एक कूलर भी ले गए चोर सीएमएचओ कार्यालय से तीन एसी, टीव्ही, कम्प्यूटर सेट सहित कूलर की चोरी हो गई है। बगैर ताला तोड़े आसानी से करीब ढ़ाई लाख रूपए के सामान की चोरी ने स्टाफ पर ही संदेह पैदा कर दिया है । इस घटना के बाद सीएमओ ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी सीएमओ कार्यालय में इलेक्ट्रानिक सामान की चोरी हो चुकी है।

सीएमएचओ ने बताया कि अब तक यहां से पांच से छह लाख रूपए की चोरी हो गई है। सरकारी कार्यालय में इस तरह लाखों रूपए की चोरी ने आसपास दहशत का माहौल निर्मित कर दिया है। हैरानी वाली बात यह है कि जहां भी एसी उखाड़े गए है, वहां के रूम का ताला नही टूटा है। बल्कि आसानी से चाबी से ताला खोलकर सामान पार कर दिया गया है। हांलाकि प्रथम दृष्टया अस्पताल के स्टाफ पर ही शक की सुई घुमने लगी है। सीएमओ नेतराम नवरतन ने बताया कि पहले भी इस तरह की चोरी को अंजाम दिया गया था। उन्होने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली थाने में कर दी गई हैं।

असामाजिक तत्वों का डेरा पुराना सीएमओ कार्यालय बेहद जर्जर हो चुका है। इसके बाद भी इस भवन का मोह अफसरों को नहीं छोड़ रहा है। यहां रात होते ही आसामाजिक तत्वों को ढेरा हो जाता है। जानकारो की माने तो यहां रात में शराब पार्टी भी होती रही है। इतनी बड़े सरकारी दफ्तर में कही पर भी सीसीटीव्ही कैमरा तक नहीं लगाया गया है। जबकि इतने बड़े कार्यालय में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे होते है।

शिवनाथ नदी में डूब रही 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बचाया

मोहला। थाना अंबागढ़ चौकी पुलिस ने साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शिवनाथ नदी में डूब रही 72 वर्षीय बुजुर्ग तत्परता, महिला की जान बचाने में सफलता प्राप्त की ।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को प्रातः लगभग 7:30 बजे थाना अंबागढ़ चौकी में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी में एक महिला का शव तैर रहा है। सूचना की गंभीरता को थाना प्रभारी निरीक्षक देखते हुए राठौर अश्वनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि शिवनाथ नदी में पानी का बहाव अत्यधिक तेज था ।

परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय तैराक श्रवण निषाद की सहायता ली गई। स्थानीय तैराक टीव (ट्यूब) के सहारे नदी में तैरते हुए उक्त महिला तक पहुंचे। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला जीवित थी, तथा उसकी सांस चल रही थी। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए महिला को पानी से बाहर निकाला गया। महिला द्वारा की स्थिति गंभीर होने पर पुलिस जवानों मौके पर सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, जिससे महिला के शरीर में हलचल होने लगी।

इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल 112 वाहन के माध्यम से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया। महिला की पहचान जमुना साहू पति फिरंगी साहू उम्र 72 वर्ष निवासी ग्राम मेरेगांव वार्ड नंबर 2 अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m