दुर्ग। इस सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों की पढ़ाई महंगी हो गई है। कई मदों का शुल्क दोगुने से भी ज्यादा कर दी गई है। एक तरफ जहां पालक महंगाई की मार झेल रहा है। वहीं दूसरी ओर हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के फीस में अप्रत्याशित वृद्धि ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। फीस वृद्धि से गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में प्रतीत होने लगा है।

यह भी पढ़ें : CG Morning News : CM साय आज मेधावी बच्चों को देंगे 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि… CJP प्रदर्शन में शामिल होगी जकांछ पार्टी… BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू… “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ आज… पढ़ें और भी खबरें 

पहले नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क, अंकसूची तथा प्रैक्टिकल के लिए 460 रुपए देने पड़ते थे, अब उन्हें 800 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसी तरह नामांकन शुल्क पहले 80 रुपए लिया जाता था। अब विद्यार्थियों को 200 रुपए जमा करने होंगे। अतिरिक्त विषय चयन पर भी शुल्क में इजाफा किया गया है। पहले अतिरिक्त विषय पर 110 रुपए लिए जाने का प्रावधान था, इसमें दोगुनी से ज्यादा वृद्धि करते हुए अब 250 रुपए लिया जाएगा।

narayana

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के सचिव पुष्पा साहू द्वारा 2 फरवरी 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि वित्त समिति की 14 अक्टूबर 2025 की बैठक एवं 23 दिसंबर 2025 की कार्यपालिका समिति की बैठक में हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा शुल्क नए सिरे से निर्धारित किया गया है। इसे शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के फीस वृद्धि का आदेश पालकों के लिए एक बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है। एक विषय द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा कसम से पहले 280 रुपए निर्धारित था जिसे अब 400 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह दो विषय द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा का शुल्क 340 रुपए की जगह 600 रुपए किया गया है।

स्वाध्यायी संपूर्ण विषय के लिए 1600 रुपए

स्वाध्यायी संपूर्ण विषय हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए 1230 रुपए की जगह 1600 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी एक विषय 280 रुपए की जगह 500 रुपए, स्वाध्यायी दो विषय 340 रुपए की जगह 600 रुपए, ग्राह्यता शुल्क 310 रुपए की जगह 500 रुपए, परीक्षा केंद्र परिवर्तन 240 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे।

विशेष विलंब शुल्क अब 2000 रुपए

विषय माध्यम / संकाय परिवर्तन प्रति विषय 200 रुपए की जगह 400 रुपए लिए जाएंगे। स्वाध्यायी के छात्रों हेतु अग्रेशन संस्थाओं को देय शुल्क 60 रुपए की जगह 70 रुपए, प्रवेश पत्र द्वितीय प्रति यथावत 80 रुपए, विलंब शुल्क स्वाध्यायी 770 रुपए की जगह 1000 रुपए लिए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं विशेष विलंब शुल्क 1540 रुपए की जगह 2000 रुपए रखा गया है।

पंजीयन तथा अनुमति शुल्क अब 2000 रुपए

स्वाध्यायी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन तथा बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क सहित अब 2000 रुपए लिए जाएंगे। इसके पहले यह 1540 रुपए था। छत्तीसगढ़ राज्य के एससी/एसटी छात्रों के लिए पंजीयन तथा अनुमति शुल्क 560रुपए के बजाय 800 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र शुल्क नियमित/स्वाध्यायी 80 रुपए के बजाय 150 रुपए तथा नियमित आवेदन पत्र निर्धारित समय में जमा नहीं करने पर प्रति परीक्षा 31 दिसंबर तक 1540 रुपए के बजाय 2000 रुपए लिया जाएगा।

पुलगांव थाने में जब्त 7.88 करोड़ केअफीम बीएसपी में नष्ट किए

भिलाईनगर। मार्च माह में बड़े पैमाने पर बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे जेवरा – सिरसा चौकी थाना पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम की फसल को उखाड़ कर जब्त कर लिया था। कोर्ट प्रक्रिया पालन के बाद गुरुवार को 7.88 करोड़ के अफीम को भिलाई स्टील प्लांट में नष्टीकरण किया गया है।

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए गठित रेंज स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने आज जिला दुर्ग के थाना पुलगांव के धारा 8 एवं 18 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) के अंतर्गत जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई की।

उच्च स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के एसएमएस-3 प्लांट में संपन्न हुई।

इस कार्रवाई के दौरान समिति के सदस्य विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / उप पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग तथा शशांक कुमार आबकारी उपायुक्त, सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज से पनिक राम कुजूर उप पुलिस अधीक्षक एवं शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक तथा पर्यावरण विभाग से संजय सिंह परिहार सहित बीएसपी एसएमएस-3 के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर तकनीकी सहायक निलंबित

भिलाईनगर। सुशासन तिहार 2026 में जनता से मिले आवेदनों और जनशिकायत पोर्टल के मामलों का समय पर निराकरण न करने पर नगर निगम भिलाई ने सख्त कार्रवाई की है। तकनीकी सहायक दिलीप कुर्वे को उदासीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नोडल अधिकारी दिलीप कुर्वे की जिम्मेदारी थी कि सुशासन तिहार 2026 शिविर, कलेक्टर टी.एल., कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनशिकायत, पीएमओ पोर्टल और अन्य पोर्टल से मिले आवेदनों की एंट्री कर सभी विभागों से समन्वय कर उनका निराकरण कराया जाए।

जांच में पाया गया कि 29 मई की स्थिति में बहुत बड़ी संख्या में आवेदन अब भी लंबित पड़े हैं। नोडल अधिकारी होने के बाद भी विभागों से समन्वय नहीं किया, जिससे जनता के काम अटक गए। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने सौंपे गए काम लापरवाही मानते हुए दिलीप कुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। निलंबन अवधि का मुख्यालय जोन 4 तय किया है।

जनगणना ड्यूटी खत्म, निगम कर्मचारियों को कार्यालय लौटने का आदेश

भिलाईनगर। भिलाई नगर पालिक निगम के जिन कमर्चारी-अधिकारियों की ड्यूटी जनगणना 2026-27 के मकान सूचीकरण कार्य में पर्यवेक्षक, प्रगणक के रूप में लगी थी. उनका कार्य अब समाप्त हो गया है। निगम प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को तत्काल अपने कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए हैं।

आदेश में कहा गया है कि मकान सूचीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही आधारित बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में दी गई रोमिंग सुविधा भी हटा दी गई है। अब कर्मचारियों को अपने मूल कार्यालय में जाकर ही उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वेतन कटौती की चेतावनी निगम ने साफ किया है कि जनगणना ड्यूटी खत्म होने के बाद भी यदि कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके वेतन से कटौती की कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही बरतने पर स्टाफ नर्स की रुकी दो वेतन वृद्धि

दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरते जाने की खबर लगातार मिल रही है। आए दिन अस्पताल प्रबंधन या स्टाफ के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही है। ऐसे ही एक मामले की शिकायत कलेक्टर अभिजीत सिंह के जनदर्शन में की गई।

पचरी पारा दुर्ग निवासी प्रसूता राखी यादव पति अजय कुमार यादव ने विगत दिवस कलेक्टर जनदर्शन में स्टाफ नर्स मोनिका पटेल की लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आम जनता की शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्यवाही के तहत जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थ स्टाफ नर्स मोनिका पटेल को कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दंडित किया गया है। मोनिका पटेल की आगामी 2 वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सिंह के निर्देशन में सीएमएचओ दुर्ग द्वारा जांच कराई गई। जांच में स्टाफ नर्स दोषी पाई गईं। इस पर कार्यवाही करते हुए 2 जून को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया। प्राप्त प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टाफ नर्स मोनिका पटेल द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है।

आरडीके इंडस्ट्री गोदाम भंडारण क्षेत्र को माइनिंग विभाग ने किया सील

भिलाईनगर। बीएसपी में 250 टन लोहा चोरी के मामले में पुरानी भिलाई स्थित हथखोज के यार्ड में छापा मारने के बाद एक नया मामला सामने आया कि आरडीके इंडस्ट्री जेवरा- सिरसा में ब्लू डस्ट की आड़ में आस्टेलियन कोक का भंडारण करने का आरोप है। उस स्थान पर जेवरा – सिरसा चौकी पुलिस की मौजूदगी में माइनिंग विभाग ने उस पूरे एरिया को चूना से मार्किंग कर सील कर दिया है।

जांच के दौरान जेवरा – सिरसा पुलिस को धमधा रोड स्थित आरडीके इंडस्ट्री में अवैध रूप से आवांछित कोयला रखे जाने की सूचना भी मिली थी। इसके बाद जेवरा – सिरसा चौकी प्रभारी शामित मिश्रा पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले का सैंपल लिया है। वहीं माइनिंग विभाग ने अवैध रुप से संदिग्ध ब्लू डस्ट / आस्टेलियन कोक के भंडारण स्थल को चूने से मार्किग कर भंडारण क्षेत्र को सीलबंद कर लिया है। सक्षम अधिकारी के आदेश पर इस भंडारण क्षेत्र में किसी प्रकार का छेड़छाड व अनाधिकृत प्रवेश तथा भंडारण उत्पाद का उठाव न किया जाए। अब इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

बीएसपी ने 21800 वर्गफीट जमीन से अवैध कब्जा को मुक्त कराया

भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध कब्जों, अतिक्रमणों तथा नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाते हुए मई 2026 के दौरान व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान के अंतर्गत आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों तथा संयंत्र की मूल्यवान भूमि करीब 21800 वर्गफीट अतिक्रमण से मुक्त कराया।

अभियान के दौरान सेक्टर-6 स्थित अनफिट ब्लॉकों के 40 आवासों से अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अतिरिक्त टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 32 अन्य आवासों को भी अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। वहीं 16 विभिन्न स्थानों वर्गफीट पर कार्रवाई करते हुए लगभग 21,800 अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

मूल्यवान भूमि प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत टाउनशिप के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर सिविक सेंटर एवं पंथी चौक क्षेत्र में संचालित अवैध ठेलों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित खाद्य सामग्री के ठेलों को हटाकर यातायात एवं सार्वजनिक सुविधाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया गया।

सड़क सुरक्षा एवं नगर सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए 25 अवैध होर्डिंग संरचनाओं को हटाया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों से 975 अवैध बैनर एवं पोस्टर भी हटाए गए। इसके अतिरिक्त नियमों की अवहेलना करने वाले आवासों, दुकानों एवं अवैध परिसरों के विरुद्ध कारवाई करते हुए 53 विद्युत कनेक्शनों को कट करने में भी विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । अभियान का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक (प्रवर्तन विभाग) रेमी थॉमस ने किया।

हड़ताल से वापस लौटे राजस्व अफसर, पटरी पर लौटा कामकाज

राजनांदगांव। सीतापुर में भाजपा नेता द्वारा किए गए कृत्य को लेकर पिछले तीन दिनो प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी हड़ताल कर रहे थे। गुरूवार को बीजेपी नेता द्वारा सरेंडर किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रदेशभर में हड़ताल समाप्त हो गया है, जिसके बाद तहसील व कोर्ट के कार्य फिर से शुरू हो गए है।

राजस्व अफसरों के हड़ताल से वापस लौटने के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन दिनों से लगातार राजस्व अफसरों के हड़ताल के कारण तहसील कोर्ट में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गई थी। कोर्ट में पेशी टाले जा रहे थे और फरियादियों को तारीख पे तारीख दी जा रही थी। लेकिन गुरुवार को तहसील कार्यालय में चहल पहल शुरू हो गई है।

हड़ताल के कारण राजनांदगांव मोहला मानपुर और खैरागढ़ के तहसीदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे। जिसके कारण किसानों से लेकर आम नागरिक अपने कार्यों को लेकर तहसील कार्यालय का चक्कर लगा पड़ रहा था। इससे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जमीन का नामांतरण, फौती से संबंधित कोई काम नहीं हो रहे थे। लेकिन हड़ताल समाप्त होने से राहत मिली है।

गोदाम से साढ़े 4 लाख का अनाज चोरी, दो गिरफ्तार

राजनांदगांव। गोदाम से 4.30 लाख रुपए की अनाज चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के नाम राहुल कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 27 साल निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 4 सतनामी पारा तथा दिनेश साहू पिता सुब्बू साहू उम्र 25 साल साकिन शिव नगर ढाबा रोड़ राजनांदगांव बताया जाता है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 3 जून की रात्रि थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जंहा अनाज का गोदाम है, एवं अनाज फिल्टर का काम किया जाता है तथा अनाज जमा रखा जाता है।

उक्त फर्म के मालिक खूबचंद पारख हैं। प्रार्थी फर्म में विगत 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उक्त गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को समय अंतराल पर अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय चोरी किया जाता रहा है। विगत समय में जब गोदाम का दरवाजा खोला गया तब तीन बार ताला एवं चैन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। गोदाम का मुआयना करने पर गोदाम में रखे हुए अनाज के कटटो में कमी पायी गयी। मिलान करने पर अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन मैं पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया।

फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबिर की सूचना पर राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज के बिक्री रकम 7,900 रुपए जप्त कर मामले में विधिवत गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H