कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर स्थित नूरमहल के दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचकर संस्थान के संस्थापक एवं दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज को पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने महाराज के आध्यात्मिक एवं मानवीय विचारों का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक उत्थान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी मौजूद रहीं।


