कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन ही सदन के अंदर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। सदन के शुरू होने से पहले ही राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने जमकर सरकार पर निशाना साधा और कहा है कि, सदन के अंदर सरकार की नीट छात्रा के मामले पर जवाब देना होगा। उन्होंने साफ साफ कहा कि सरकार पूंजीपति को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्रीय बजट बनाया है।

वहीं, माले विधायक संदीप सौरव ने कहा कि, सरकार नीट छात्रा मौत की जांच पर लीपापोती कर रही है। इसीलिए इसे सीबीआई को दिया गया है। सरकार को सदन में इसका जवाब देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, वो यूजीसी कानून के साथ हैं।

संदीप सौरव ने कहा कि, निश्चित तौर पर विश्वविद्यालय में यूजीसी कानून लागू होनी चाहिए। हम उसके साथ हैं। लेकिन उसमें कुछ बदलाव भी होने चाहिए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि, विश्वविद्यालय में अभी भी एससी-एसटी छात्र हो या ओबीसी छात्र हो उनके साथ गलत हो रहा है। इसका उदाहरण रोहित वेमुला कांड है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री ने जांच को रोकया था।

माले विधायक ने कहा कि, निश्चित तौर पर हम लोग जातीय भेदभाव नहीं कर रहे हैं, लेकिन जो कुछ हो रहा है, उसको रोकना बहुत जरूरी है। उन्होंने फिर से एक बार कहा की नीट छात्रा के मामले पर सरकार को कहीं ना कहीं सदन के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा, नहीं तो हम लोग इसको लेकर पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन करेंगे।

नीट छात्रा मौत मामले में विपक्ष के तेवर को देखते हुए लग रहा है कि बिहार बजट सत्र का आज पहला दिन ही काफी हंगामेदार होने वाला है।

ये भी पढ़ें- ‘मोदी-नीतीश बिहार को ठगना बंद करो’, संसद सत्र के तीसरे दिन राजद सांसदों का विरोध प्रदर्शन, NEET छात्रा मौत मामले में सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप