DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी डूसू चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव 18 सितंबर को होंगे। जबकि रिजल्ट 19 सितंबर को आएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) आमने-सामने होगी। पिछले दिनों पेपर लीक को लेकर जिस तरह दिल्ली में छात्र आंदोलन हुआ था। उसका असर डूसू चुनाव में देखने को मिल सकता है। लिहाजा RSS से जुड़ी ABVP और कांग्रेस से जुड़ी NSUI दोनों ही नए छात्र वोटरों को अपनी तरफ करने में जुट गई हैं।

ABVP महिला सुरक्षा, हॉस्टल और खेल जैसी अपनी उपलब्धियों को आगे रख रही है। जबकि NSUI चार साल के स्नातक कार्यक्रम, कैंपस सुविधाओं और छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को मुद्दा बना रही है।

पिछले 10 सालों में ABVP ने अध्यक्ष पद पर आठ बार जीत हासिल की है। जबकि NSUI को सिर्फ दो बार सफलता मिली है। NSUI इस बार चार साल के स्नातक कार्यक्रम को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। NSUI दिल्ली के प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा कि पहले बैच के सिर्फ करीब 30 प्रतिशत छात्रों ने ही चौथे साल में पढ़ाई जारी रखी हैष उन्होंने आरोप लगाया कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को प्रयोग की तरह इस्तेमाल किया गया। यादव ने यह भी दावा किया कि DU कुछ कक्षाओं को अलग कॉलेजों से हटाकर क्लस्टर व्यवस्था में शामिल करने पर विचार कर रहा है ताकि खर्च कम हो सके। साथ ही उन्होंने कैंपस में स्टाफ भर्ती में गड़बड़ी और विदेशी छात्रों की घटती संख्या का मुद्दा भी उठाया।

वहीं ABVP छात्रों से सीधे संवाद और अपने कैंपस कामों को आगे रखने की रणनीति पर काम कर रही है। संगठन के राज्य सचिव सार्थक शर्मा के मुताबिक महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथ, दाखिले में मदद के लिए हेल्प सेल, खेलों के लिए खेलो डीयू कार्यक्रम, हॉस्टल सुविधाएं और मुफ्त वाई-फाई जैसी पहल उनकी उपलब्धियां हैं। शर्मा ने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए करीब 200 CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m