दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। डूसू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए सुबह से मतगणना जारी है। अब मतगणना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और कुछ ही देर में सभी पदों के फाइनल नतीजे सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, नतीजे घोषित होने के बाद जीत का जश्न मनाने के लिए विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विजय जुलूस पर रोक लगा रखी है। मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

40.46 फीसदी हुआ था मतदान

डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार को करीब 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में मतदान प्रतिशत 30 से 45 फीसदी के बीच रहा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए प्रमुख छात्र संगठनों के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।

ABVP-NSUI के बीच मुकाबला, AISA-SFI भी मैदान में

डूसू चुनाव में इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, AISA-SFI गठबंधन की मौजूदगी ने कई पदों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके अलावा कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के दौरान अलग-अलग राउंड में उम्मीदवारों की स्थिति लगातार बदलती रही है। खासकर अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला है। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन भी मुकाबले में बड़ी संख्या में वोट हासिल कर रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। 10वें राउंड के आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा ने ABVP के यश डबास पर बढ़त बना ली है। इससे पहले 9 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद विजय शंकर मीणा महज एक वोट से आगे थे। 10वें राउंड में विजय शंकर मीणा को 1,078 वोट मिले, जबकि यश डबास को 585 वोट मिले। AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी को 487 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु को इस राउंड में 1,345 वोट मिले।

10वें राउंड में किसे कितने वोट?

अध्यक्ष

ABVP के यश डबास- 585

NSUI के विजय शंकर मीणा- 1,078

AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी- 487

निर्दलीय दीपांशु- 1,345

उपाध्यक्ष

ABVP के ईशू मौर्य- 439

NSUI के वीर चतरथ- 184

AISA-SFI के अक्षत शिखर- 203

सचिव

ABVP की रिया छावड़ी- 547

NSUI की नम्रता चौधरी- 754

AISA-SFI के स्टैंजिन डेसक्योंग- 559

संयुक्त सचिव

ABVP के लक्ष्यराज सिंह- 393

NSUI के गोपाल चौधरी- 952

AISA-SFI के बी. परिजात- 328

निर्दलीय विशेष यादव- 472

9वें राउंड के बाद बदली थी तस्वीर

9 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा 10,888 वोट के साथ यश डबास के 10,887 वोट से महज एक वोट आगे थे। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14,256 वोट के साथ आगे थे, जबकि ABVP के ईशू मौर्य को 7,399 और NSUI के वीर चतरथ को 2,084 वोट मिले थे। सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9,407 वोट के साथ आगे थीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6,958 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्यराज सिंह को 7,059 और NSUI के गोपाल चौधरी को 6,966 वोट मिले थे। निर्दलीय विशेष यादव को 7,535 वोट मिले थे।

पहले राउंड में ABVP ने बनाई थी बढ़त

मतगणना के शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास आगे थे। पहले राउंड में उन्हें 1,305 वोट मिले थे, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 1,191 वोट मिले थे। दूसरे राउंड में विजय शंकर मीणा 1,521 वोट के साथ यश डबास (1,143) से आगे निकल गए थे। इसके बाद राउंड-दर-राउंड दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बदलता रहा। अब 10वें राउंड में एक बार फिर अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा ने बढ़त बना ली है। अंतिम परिणाम आने तक यह मुकाबला बदल सकता है, क्योंकि मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना शुरू हो चुकी है। डूसू के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर राजेश सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से कराई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नतीजे दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आ सकते हैं। प्रोफेसर राजेश सिंह के मुताबिक, शनिवार सुबह उम्मीदवारों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरों की निगरानी में नीचे लाया गया और उन्हें मतगणना की मेजों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही वोटों की गिनती की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई।

वीर छत्रथ बोले- हम बहुत पॉजिटिव हैं

नतीजे जारी होने से पहले NSUI के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर छत्रथ ने चुनाव को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब किसी चुनाव के लिए इतनी मेहनत की जाती है तो वोटिंग से पहले घबराहट होना स्वाभाविक है। वीर छत्रथ ने कहा कि वह और उनकी टीम बहुत पॉजिटिव हैं और उन्हें उम्मीद है कि चुनाव में उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m