शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Teacher E Attendance: मध्य प्रदेश में शिक्षकों की स्कूलों में मौजूदगी की जांच करने के लिए ई अटेंडेंस शुरू किया गया है। लेकिन इसकी तकनीकी खामियों ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। लोकेशन, और चेहरा न पहचानने जैसी कई समस्या आने के बाद शिक्षकों ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि 16 जून से प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों के लिए ई अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया। लेकिन इसके एप में भारी अव्यवस्था सामने आई है।भोपाल, रायसेन, सीहोर सहित कई जिलों के शिक्षकों ने अटेंडेंस प्रणाली की कमियों की शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें: MP में ई-अटेंडेंस की तकनीकी खामियों से शिक्षक-कर्मचारी परेशान, उपस्थिति दर्ज कराने में आ रही दिक्कतें
बताया जा रहा है कि शिक्षकों के स्कूल पहुंचने के बावजूद भी एप सही लोकेशन नहीं ले रहा है। स्कूल पर मौजूद होने के बावजूद एप कई किलोमीटर दूर का लोकेशन बता रहा है। फेस वेरिफिकेशन में भी दिक्कत आ रही है। कई जगह लोकेशन ट्रैकिंग में भी त्रुटि सामने आई है।
ई अटेंडेंस एप की तकनीकी दिक्कत के कारण विद्यालय परिसर में उपस्थित रहने के बावजूद शिक्षक एप पर अनुपस्थिति दर्ज हो रहे हैं। शिक्षक संगठन का कहना है कि सिस्टम की खामियों का खामियाजा शिक्षक को नहीं भुगतना चाहिए।

