आशुतोष द्विवेदी,रीवा। मध्य प्रदेश के रीवाशहर के पद्मधर कॉलोनी इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम एक ठेकेदार के निवास पर जांच के लिए पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल ईडी की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
READ MORE: MP में ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, शादी से एक दिन पहले लगाई फांसी, सदमे में डूबा परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम वार्ड क्रमांक-5 स्थित लालता सदन पहुंची, जहां कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा से जुड़े दस्तावेजों एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। टीम घर के भीतर मौजूद विभिन्न दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
READ MORE: बंदूक के साए में जांच: गुणवत्ताहीन कार्यों पर न उठें सवाल, इसलिए रायफल लेकर फील्ड विजिट पर निकले सब-इंजीनियर
कृष्णकांत सोहगौरा रीवा के चर्चित ठेकेदारों में गिने जाते हैं। ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हालांकि जांच किस मामले में की जा रही है और इसके पीछे क्या वजह है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ईडी की टीम जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।
रीवा में ईडी की इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद ईडी की ओर से क्या आधिकारिक जानकारी सामने आती है।

