Unitech Golf Country Club Properties Seized: यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और होम बायर्स के फंड के कथित डायवर्जन के संबंध में किया है। इनकी मार्केट वैल्यू 634.12 करोड़ रुपये है। ईडी मुख्यालय की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने 27 मई को पीएमएलए एक्ट, 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने र नोएडा के सेक्टर-96, 97 और 98 स्थित परियोजना की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि यह रकम होम बायर्स और वित्तीय संस्थानों के फंड के कथित डायवर्जन से जुड़ी है।

बता दें कि ईडी ने यह जांच दिल्ली पुलिस और सीबीआई द्वारा यूनिटेक लिमिटेड, उसके प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज 76 एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और होम बायर्स के पैसे के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए गए थे। अटैच की गई संपत्तियों में लगभग 347.83 एकड़ जमीन के लीज होल्ड अधिकार शामिल हैं। इसके अलावे सनग्रेस प्रोडेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (यूफ्लेक्स ग्रुप) और सीआईजी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की हिस्सेदारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ईडी ने बताया कि वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से यूजीसीसी प्रोजेक्ट की अटैच संपत्तियों का मूल्य करीब 8115 करोड़ रुपये है।
16 हजार करोड़ में से 7794 करोड़ रुपये डायवर्ट करने का आरोप
यूनिटेक लिमिटेड को होम बायर्स, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों से कुल 16,075.89 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इनमें से करीब 7,794.35 करोड़ रुपये गैर-निर्धारित उद्देश्यों के लिए डायवर्ट किए गए।
76 एफआईआर के आधार पर ईडी ने शुरू की थी कार्रवाई
ईडी ने यह जांच दिल्ली पुलिस और सीबीआई द्वारा यूनिटेक लिमिटेड, उसके प्रमोटर्स, डायरेक्टर्स और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज 76 एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इन मामलों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और होमबायर्स के पैसे के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए गए थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

