Bihar News: बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर तगड़ा पलटवार किया है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह आरोप लगाया था कि बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को शिक्षा की ज़रूरत क्या है?
हमने एजिटेशन की बात कही- मिथिलेश तिवारी
तेजस्वी यादव के इस बयान पर मिथिलेश तिवारी ने आज मंगलवार (12 मई) को पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि, मैं जब मंत्री बना तो मैंने किसी बयान में कहा कि बिहार की बेटियों को ‘एजिटेशन’ करने की जरूरत नहीं है, मतलब आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं है। हम उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
‘तेजस्वी का कान खराब या तो उनकी आंख’
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि, हमने ‘एजिटेशन’ कहा और तेजस्वी यादव ने उसे एजुकेशन मान लिया। तेजस्वी यादव का या तो कान खराब है, या तो उनकी आंख में परेशानी है या तो उनकी बुद्धि खराब है। हम उनका इलाज भाजपा सरकार के सरकारी अस्पताल में करवाने की प्रस्ताव देते हैं कि वे आएं और इलाज करवाएं ताकि उनसे ऐसी गलती फिर न हो। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव ने कभी शिक्षा ली नहीं और कभी आंदोलन किया नहीं, उन्हें लगता है कि दोनों एक ही चीज है।
तेजस्वी यादव ने कही थी ये बात
तेजस्वी यादव ने एक्स पर मिथिलेश तिवारी का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था- बिहार के झाड़-फूंक वाले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में लड़कियों को शिक्षा की ज़रूरत क्या है? क्यों है? मोदी जी नारी शक्ति वंदन की बात करते है इसलिए लड़कियों को स्कूल जाने की बजाय घर में ही रहना चाहिए। शिक्षा मंत्री की कैसी घृणित सोच है?
ये भी पढ़ें- क्या जानबूझकर छात्रों का समय बर्बाद कर रही है सरकार? NEET परीक्षा रद्द होने पर तेजस्वी का बड़ा हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

