लखनऊ. देशभर में कल यानी गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा. इससे पहले नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के मुताबिक कि ईद-उल-अजहा की नमाज 28 मई को सुबह 10 बजे ऐशबाग ईदगाह में अदा की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की न तो परंपरा रही है और न ही इसकी अनुमति है, इसलिए सभी लोग ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करें.
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सड़कें चलने के लिए है, नमाज के लिए नहीं है. कोई भी आकर ट्रैफिक डिस्टर्ब करे, यह अधिकार किसी को नहीं है. उन्होंने मुसलमानों को सलाह दी है कि नमाज पढ़नी है, तो शिफ्ट में पढ़िए. सीएम योगी ने आगे कहा था कि अगर घर में जगह नहीं है, तो संख्या को उसी हिसाब से मैनेज करें. बेवजह भीड़ नहीं बढ़ानी चाहिए. जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो. सीएम ने आगे कहा कि आपको नमाज पढ़नी है, तो आप अपनी ‘शिफ्ट’ के दौरान पढ़ सकते हैं. हम आपको प्यार से मना लेंगे. अगर आप नहीं मानेंगे, तो हम कोई दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें : ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी…BJP में अब करेंट नहीं रहा! सपा सुप्रीमो का करारा तंज, बिजली समस्या और एके शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान
सीएम योगी ने बरेली में हुए बवाल का जिक्र करते हुए कहा था कि बरेली में लोगों ने हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली. जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने आगे कहा था कि कानून सभी के लिए बराबर है. किसी को भी सड़क जाम करने या अव्यवस्था फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद को लेकर सितंबर 2025 में विवाद हुआ था. जिसके बाद मुस्लिम नेता मौलाना तौकीर रजा ने नमाज के बाद धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसके बाद पथराव की स्थिति बन गई थी और देशभर में भारी बवाल हुआ था.

