लखनऊ. प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या देखने को मिल रही है. स्थिति ऐसी कि लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन तक करने को मजबूर हैं. जिसे लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर करारा तंज कसा है. इतना ही नहीं ये भी कहा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी.

इसे भी पढ़ें- यादव लोग राजभर पर अत्याचार कर रहे… राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा, शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है. ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं. अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं.

इसे भी पढ़ें- एक झटके में उजड़ गई दुनिया, राप्ती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं. भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!