Eid ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर 2026 के मुबारक मौके पर आज राजस्थान की मरुधरा और ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी अजमेर पूरी तरह अकीदत के रंग में डूबी नजर आई। सुबह की नमाज के बाद से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि तिल रखने की जगह नहीं बची। इस खास मौके पर दरगाह का ऐतिहासिक जन्नती दरवाजा खोला गया।

जायरीनों की लगी लंबी कतारें
दरअसल, जन्नती दरवाजे से गुजरने की चाहत में देश-विदेश से आए अकीदतमंदों की लंबी कतारें आस्ताना शरीफ के बाहर देखी गईं। अकीदतमंदों का मानना है कि इस दरवाजे से गुजरने पर रूहानी सुकून और बरकत हासिल होती है। पूरे दरगाह परिसर में ख्वाजा का दरबार और अमन-चैन के नारे गूंजते रहे। गौरतलब है कि प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि किसी भी जायरीन को परेशानी न हो।
साल में सिर्फ 4 बार मिलता है यह मौका
दरगाह सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जन्नती दरवाजा आम दिनों में बंद रहता है। इसे साल में केवल चार विशेष मौकों ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा (बकरीद), ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स, हजरत ख्वाजा उस्मानी हारूनी के उर्स पर ही खोला जाता है।
दुआओं का दौर और खास रौनक
बता दें कि ख्वाजा साहब के आस्ताने पर अकीदतमंदों ने देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए मन्नतें मांगीं। दरगाह के आसपास के बाजारों, जैसे दरगाह बाजार और नला बाजार में भी ईद की जबरदस्त रौनक देखने को मिली। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, इस बार जायरीनों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिला है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 11 april 2026: खून पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, रेड के दौरान पुलिसकर्मी घायल, तेजस्वी का स्कूल बहन के उड़े परखच्चे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
- ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है
- CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन ने आईपीएल में 5 साल बाद जड़ा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS धोनी का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त
