दुर्गेश राजपूत, ​नर्मदापुरम। रमजान के एक महीने के कठिन रोजों और इबादतों के बाद आज पूरे देश प्रदेश सहित नर्मदापुरम में ईदुल फितर (मीठी ईद) का त्यौहार पारंपरिक अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की मुख्य ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी एकत्रित हुए, जहां शहर काजी जनाब अशफाक अली साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।

READ MORE: गर्व का क्षण! TIME की 2026 लिस्ट में The Oberoi Rajgarh Palace, खजुराहो-पन्ना के पास 350 साल पुराना पैलेस बना विश्व की सर्वश्रेष्ठ जगह

नमाज के दौरान अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खुतबे के बाद शहर काजी ने विशेष दुआ मांगी। उन्होंने अपनी दुआ में न केवल शहर, बल्कि पूरे देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। काजी साहब ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है और हमें नेक राह पर चलने की प्रेरणा देता है। ​ईद की नमाज को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। ​

READ MORE: 3 पुलिसकर्मी सस्पेंडः जींस पहनकर पेश होने पर तीनों को आईजी ने किया निलंबित, आदेश की अवहेलना पड़ा भारी

नमाज संपन्न होने के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और ‘ईद मुबारक’ कहकर खुशियां बांटीं। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। घरों में मीठी सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए, जिनका लुत्फ उठाने के लिए हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे, जो शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m