लखनऊ. जनगणना-2027 (Census-2027) को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां शुरू हो गई है. राजधानी में भी गणना के लिए नगर निगम ने 8 जोनों में नियंत्रण कक्ष बनाए हैं. जो कि 22 मई से 20 जून 2026 तक सक्रिय रहेंगे. मकान सूचीकरण, मकान गणना के लिए ये पहल की गई है. जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर फोकस किया जा रहा है. वहीं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. नियंत्रण कक्ष में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकेंगे.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 8 जनवरी को बताया था कि देश में होने वाली जनगणना 2027 का पहला फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा. हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां 30 दिनों में यह काम पूरा करेंगे. सरकार ने यह भी कहा कि घरों की लिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले लोगों को खुद से जानकारी भरने (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया जाएगा. दरअसल जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था, जो अब 2027 में पूरी होगी.

इसे भी पढ़ें : UP Weather Today : गर्मी और लू का रेड अलर्ट, इन जनपदों में सताएगा सूरज, गर्म हवाएं करेंगी परेशान

सरकार ने उन लोगों के लिए एक खास पोर्टल खोला है जो ‘सेल्फ-एन्युमरेशन’ का विकल्प चुनना चाहते हैं. यानी अब आप खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे. यह सुविधा जनगणना के दोनों चरणों ‘हाउसलिस्टिंग’ (HLO) और ‘जनसंख्या गणना’ के लिए उपलब्ध होगी. जनता की आसानी के लिए पोर्टल पर 33 अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की पूरी लिस्ट दी गई है. सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा. इस दौरान घर-घर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों से 33 सवाल पूछे जाएंगे.