Bettiah News: बिहार के बेतिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 55 साल की एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला की दो अंगुलियां भी काट ली गई। घटना के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर पक्की फुलवारी नोनियार इलाके की है।

हाथ की दो अंगुलियां काटी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम बच्ची देवी है। घटना के दौरान वह अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनकी गर्दन पर काफी गंभीर चोट आई। वहीं, बुजुर्ग महिला के एक हाथ की दो अंगुलियां भी काट ली गई।

बेटी ने बहुओं पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर की बहुओं पर अपनी मां की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बेटी के मुताबिक उनकी भाभियों ने रात में ही उनकी मां बच्ची देवी की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को कंबल में छिपा दिया। बेटी कोमल ने बताया कि उनकी मां को चाय पीना काफी पसंद था। चाय की मांग को लेकर कई बार बहुओं के साथ उनका विवाद भी हुआ था।

पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेज दिया। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेंगे।

ये भी पढ़ें- ‘देश की हर समस्या का समाधान अब दीया जलाने से होगा’, नितिन नबीन की अपील पर रोहिणी ने कसा तंज