चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बेटे, बेटी और बहुओं के खिलाफ बुजुर्गों ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मुख्यालय पर हर मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में इस बार भी पारिवारिक विवाद से लेकर रुपए लेनदेन और प्रॉपर्टी के मामलों में आवेदन को लेकर शिकायतें आ रही है। इन शिकायतों का तुरंत निराकरण करने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के मुताबिक जनसुनवाई में सैकड़ों मामले सुने गए हैं। अधिकांश मामले पारिवारिक, रुपए के लेनदेन, प्रॉपर्टी सहित आपसी विवाद से जुड़े हुए हैं। लेकिन बुजुर्ग दंपतियों ने कुछ शिकायतें खुद के बेटे, बहू और बेटियों के खिलाफ की है। बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। साथ ही आपराधिक घटनाक्रम भी उनके साथ की गई है। 

बुजुर्ग सीनियर सिटीजन होने के नाते पहली प्राथमिकता है इस कारण तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। जरूरी हो तो आपराधिक प्रकरण तक दर्ज किया जाए। समझाइश की कुछ गुंजाइश बनती है और बुजुर्ग को राहत पहुंचाई जा सकती तो वह किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m