पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राज्य में दो चरणों में मतदान हो चुका है। दोनों चरणों में रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद अब सबकी निगाहें चार मई की ओर लगी हैं। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने की अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतगणना केंद्र (Counting Hall) के अंदर मोबाइल ले जाना और उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतगणना प्रक्रिया में व्यवधान को रोकने के लिए लगाया जाता है।

चार मई को साफ हो जाएगा कि ममता दीदी लगातार चौथी बार राज्य की सत्ता बरकरार रख पाती हैं,या फिर भाजपा पहली बार राज्य में सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: चार मई को मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने की अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने की अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की है।

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 165 एडिशनल काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था की निगरानी मजबूत की जा सके। इनकी तैनाती का उद्देश्य मतगणना को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ECINet के जरिए सभी संबंधित लोगों के लिए पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।काउंटिंग सेंटर में प्रवेश केवल QR कोड आधारित फोटो आईडी के आधार पर ही होगा।काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति केवल काउंटिंग ऑब्जर्वर और रिटर्निंग ऑफिसर को होगी।

अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर उन 165 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं, जहां एक से अधिक काउंटिंग हॉल हैं, ताकि मुख्य ऑब्जर्वर को सहायता मिल सके।

जनता का आदेश ईवीएम में कैद हो चुका है। लोकतंत्र के इस महापर्व का सबसे निर्णायक पड़ाव यानी मतगणना अब दहलीज पर है। इस बार चुनाव आयोग ने एक अहम बदलाव करते हुए 294 सीटों की मतगणना के लिए केंद्रों की संख्या घटाकर 87 कर दी है, जो 2021 के 108 केंद्रों से काफी कम है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m