अमृतसर : अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में पुलिस और एक नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्कर को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
यह घटना गेट हकीमां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाना मंडी में हुई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए वहां एक चेक पोस्ट स्थापित की थी। इसी दौरान एक नशा तस्कर बाइक पर वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में तस्कर जख्मी हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
जख्मी नशा तस्कर की पहचान भकना निवासी बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
घरिंडा में भी की थी गोलीबारी
बिक्रमजीत सिंह पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है। कुछ महीने पहले घरिंडा के नेश्टा गांव में भी उसने पुलिस पर गोलीबारी की थी। उस दौरान भी पुलिस ने नाकाबंदी की थी, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। पिछले महीने पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब बिक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
- Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में IPL मैच के चलते ट्रैफिक अलर्ट, लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह
- लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सूदखोरी से परेशान होने का आरोप; पुलिस अनजान
- ग्रहों के सेनापति मंगल देव ने मीन राशि में किया प्रवेश, 11 मई तक इन राशियों पर दिखेगा असर …
- शराब ने छीनी आंखों की रोशनी और अपनों का साथ, समाप्त साह बने 5वें शिकार, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा पांच
- थ्रेसर के पट्टे में उलझा हाथ का कड़ा, मशीन से कटा युवक का धड़, मौत का मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

