अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज हो गया है. सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रशासन डिवाइडर के दोनों ओर 60-60 फीट तक के निर्माणों को हटा रहा है. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विस्थापितों के पुनर्वास की मांग उठाई है.
अभियान के दौरान, वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई केवल 48, 52 या 54 फीट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा 60 फीट क्षेत्र इसकी जद में है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अतिक्रमण बचाने की बजाय विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग उठाएं, क्योंकि आज जो थोड़ा बचेगा, वह कल पूरी तरह हटा दिया जाएगा. व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन दुकानदारों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं, उन्हें नई जगह पर व्यवस्थित तरीके से दुकानें आवंटित की जाएं. इसके साथ ही, विस्थापित परिवारों के रोजगार और व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए एक ठोस योजना बनाई जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बुलडोजर गरजने से पहले ही दुकानदारों ने खुद तोड़ा अतिक्रमण, 188 दुकानों को मिला था नोटिस
स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण शहर के विकास के लिए आवश्यक है, लेकिन इससे प्रभावित व्यापारियों और परिवारों के भविष्य को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. कई दुकानदारों ने चिंता व्यक्त की है कि वर्षों पुरानी दुकानें टूटने से उनकी आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा. पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. प्रशासन की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

