इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां एक नवविवाहित आशिकी देवी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी शिवम राजपूत के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की.
इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री; मची अफरा-तफरी
प्रेमी के चक्कर में की पति की हत्या
पुलिस के अनुसार, महिला अपने प्रेमी शिवम को भूल नहीं पा रही थी. शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा. आशिकी ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. हत्या के बाद दोनों ने शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे.
रो-रोकर खुद को बेगुनाह बताती रही महिला
घटना के बाद महिला रो-रोकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही. लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आईं. कॉल डिटेल्स खंगालने पर महिला और शिवम राजपूत के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें- BJP का विकास खो गया! किसानों की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे सपा सांसद, सिंचाई, बिजली और खाद की समस्या को लेकर घेरा
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
लंबी पूछताछ के और पुलिसिया सख्ती के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. महिला ने बताया कि वह शिवम के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी, इसलिए उसने पति की हत्या की साजिश रची. पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोग नवविवाहित महिला के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं.

