हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुलसी नगर क्षेत्र के एक बंगले में संचालित अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान विभाग ने 144 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की और मौके से आरोपी विनोद तलइया को गिरफ्तार कर लिया।
READ MORE: मैहर जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी डंडे से भिड़े दो पक्ष 14 गंभीर घायल, घायलों को नहीं मिला बेड
आबकारी विभाग के कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुलसी नगर स्थित एक बंगले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा, जहां भारी मात्रा में अवैध शराब और उससे संबंधित सामग्री और शराब बनने की मशीन बरामद हुई।
READ MORE: ‘मेरे कपड़े में हाथ डाला और…’, युवती ने भाजपा नेता पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, कहा- बेहोशी का इंजेक्शन देकर की गलत हरकत
पूछताछ में आरोपी विनोद तलइया ने बताया कि वह तैयार शराब की सप्लाई इंदौर के साथ-साथ राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब को ‘केसर कस्तूरी’ नाम से भी बेचा जा रहा था। आबकारी विभाग को आशंका है कि यह शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इसे देखते हुए शराब के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि शराब में किस प्रकार के रसायनों का उपयोग किया गया था और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल आबकारी विभाग इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

