शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में आबकारी भर्ती में गड़बड़ी के बाद एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने FIR दर्ज कार्रवाई है। रतलाम के केंद्र पर परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। भोपाल के एमपी नगर में शून्य पर एफआईआर दर्ज सीसीटीवी रिकॉर्ड से गड़बड़ी का खुलासा हुआ था।
12 अभ्यर्थियों ने 15 से 30 मिनट में प्रश्न हल किये थे
दरअसल 2 घंटे की परीक्षा को 12 अभ्यर्थियों ने 15 से 30 मिनट में प्रश्न हल किये थे। परीक्षा के बाकी समय अभ्यर्थी बैठे रहे।जांच में पाया गया कि 12 अभ्यर्थियों ने ना रफ वर्क किया ना ही कंप्यूटर स्क्रीन पर सामान्य गतिविधियां दिखाई। अधिकारियों को आशंका है संगठित गिरोह बनाकर नकल की गई। जिन 12 अभ्यर्थियों पर गगड़बड़ी का आरोप है उन्होंने अलग-अलग समय पर भी परीक्षा दी लेकिन सेंटर एक है।
3 मार्च महाकाल भस्म आरती: भस्म आरती में भगवान महाकालेश्वर को लगाया गुलाल, यहां कीजिए दर्शन
आबकारी परीक्षा में अंक 90 तक पहुंचे
गड़बड़ी करने वाले अभ्यर्थी रतलाम पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में असामान्य तौर पर तेजी दिखाई गई। जिन 12 अभ्यर्थियों पर गड़बड़ी की आशंका उन्होंने दूसरी भी सरकारी भर्ती की परीक्षा दे चुके हैं। पुरानी परीक्षा में अभ्यर्थियों को 50 से अंक ज्यादा नहीं आए लेकिन आबकारी परीक्षा में अंक 90 तक पहुंचे। शून्य पर भोपाल में एफआईआर दर्ज कर रतलाम के औद्योगिक थाने को केस ट्रांसफर किया गया है।


