Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। मतदानसमाप्त होने के साथ सभी की नजरें एग्जिट पोल के अनुमानों पर टिक जाएगी। चुनाव आयोग ने शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। लिहाजा देर शाम 7 बजे से एग्जिट पोल के नतीजें आने शुरू होंगे। आज मतदान खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल-असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल आएंगे। पांच चुनावी राज्य- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी (West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam and Puducherry) में रिकॉर्ड मतदान ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। जिस कारण लोग एग्जिट पोल्स का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं।  5 राज्यों में से सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पश्चिम बंगाल है। बंगाल में 15 साल से ममता बनर्जी की सरकार है। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगाए हुए हैं। ऐसे में देश की जनता का सारा ध्यान बंगाल पर आकर टिक गया है। हर कोई जानना चाहता है कि बंगाल में इस बार कौन खेला करेगा।

बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में पश्चिम बंगाल में 93.2 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी। जबकि असम में 85.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। केरल में 140 सीटों पर वोटिंग हुई, जहां 75 से 78 प्रतिशत के बीच मतदान किया था। वहींपुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

दूसरे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की कई महत्वपूर्ण सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम तक ये वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके बाद एग्जिट पोल के आंकड़े शाम 6:30 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। ये चुनावी नतीजों की दिशा का शुरुआती संकेत देंगे। एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर ही पश्चिम बंगाल में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी? इसका सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। साथ ही तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के संभावित नतीजों का अनुमान सामने रखा जाएगा। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के आंकड़ों से चुनावी परिणाम आने से पहले ही तस्वीर साफ हो जाएगी। ये एक अनुमानित आंकड़े रहेंगे।

2021 में कैसा था एग्जिट पोल का अनुमान

पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच ‘कांटे की टक्कर’ का अनुमान लगाया था। लेकिन हकीकत कुछ और रहा। 2021 के मुख्य एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो एबीपी न्यूज और सी-वोटर्स ने टीएमसी को 152 से 164 सीटें दी थी। वहीं भाजपा को खाते में 109 से 121 का अनुमान लगाया था। डीबी लाइव ने बंगाल में टीएमसी के लिए 194 और भाजपा के लिए 73 सीटों का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया ने टीएमसी के लिए 130-56 सीटों का अनुमान लगाया था वहीं. भाजपा को बढ़त दिखाते हुए 134 से 160 सीटें एग्जिट पोल के नतीजों में दिया था। तमाम एग्जिट पोल्स के नतीजों को मिलाते हुए ‘पोल ऑफ पोल्स’ ने टीएमसी को 156 और भाजपा को 121 सीटें दी थीं।

एग्जिट पोल क्या हैं?
एग्जिट पोल ऐसे सर्वे होते हैं जो वोटरों के वोट डालने के तुरंत बाद किए जाते हैं, आमतौर पर पोलिंग स्टेशनों के बाहर। इन पोल का मकसद वोटिंग पैटर्न का पता लगाना और ऑफिशियल नतीजों की घोषणा से पहले चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाना होता है। मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन और प्राइवेट एजेंसियां ​​इन्हें करती हैं, और ये वोटरों की पसंद, मुख्य मुद्दों और डेमोग्राफिक डिटेल्स के बारे में सैंपल वोटरों के जवाबों पर निर्भर करती हैं।

सर्वे एजेंसी और मीडिया चैनल

  • ABP News – C-Voter
  • NK Digital Magazine
  • Today’s Chanakya
  • TV9 Bharatvarsh – Polstrat
  • India Today – Axis-My-India
  • Sudarshan News
  • DB Live
  • Jan-Ki-Baat
  • NEWSX – Polstrat

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m