बांग्लादेश में एक बार फ‍िर हिंसा भड़क गई है. ढाका के पास सावर में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की घायल होने की सूचना है. नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) रैली उन छात्र नेताओं की अगुवाई में हो रही थी, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन किया था. NCP ने सोमवार रात एक बयान में कहा, “सावर में NCP की रैली के दौरान आतंकवादियों ने बम धमाका किया.

सोमवार रात शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की एक रैली में रात को करीब 9:45 बजे अचानक सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान के पास विस्फोट हो गया.

ढाका के पास सावर में बम धमाका जुलाई मार्च के पहले दिन हुआ, जिसे रेफरेंडम लागू करने, नौकरियां बनाने, बिजली संकट का हल निकालने, चीजों की कीमतें कंट्रोल और बॉर्डर की सिक्योरिटी की मांग को लेकर ऑर्गनाइज किया गया था. यह रैली पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का विरोध कर रहे छात्रों द्वारा आयोजित ‘जुलाई मार्च’ का हिस्सा थी.

शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की दूसरी बरसी के मौके पर जुलाई में देशव्यापी मार्च की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत NCP ने पहले ही पूरे देश में इस मार्च की घोषणा की थी.

MEA ने 17 अप्रैल 2026 को कहा था कि वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए मिले औपचारिक अनुरोध की न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, एक मीडिया में छपी खबर के मुताबिक NCP ने एक बयान में आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर उसकी रैली में किया गया. पार्टी ने इसे “आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला” बताया है. यह रैली शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन की दूसरी वर्षी पर आयोजित की गई थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m