कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला अदालत के बाहर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट नंबर-2 के पास तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद वकीलों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका कहां हुआ है।
READ MORE: बिना ड्राइवर सड़क पर दौड़े डंपर ने दो छात्राओं को रौंदा: एक की मौके पर मौत, दूसरी की हालत गंभीर, घटना CCTV में हुई कैद
घटना की सूचना मिलते ही ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से बम के अवशेष बरामद किए है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका पाइप बम से किया गया हो सकता है।
READ MORE: Jabalpur News: पोषण आहार के अवैध भंडारण मामले में एक्शन, गोदाम मालिक और किरायेदार ट्रांसपोर्टर पर FIR… कार ने राहगीरो को मारी टक्कर-एक की मौत…CAR पार्किंग को लेकर जमकर मारपीट-तोड़फोड़
घटना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध जताते हुए इसे अदालत की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है। वकीलों ने कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

