कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर में नकली करंसी के धंधे में 10 गुना मुनाफे का झांसा देकर दूध कारोबारी से ठगी का मामला सामने आया हैं। ठग उससे 40 हजार रुपए के असली नोट लेकर नकली नोट थमा दिए। तीन दिन तक दूध कारोबारी नकली नोटों की पोटली लेकर घूमता रहा। फिर पूरी कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। वही पुलिस आरोपी ठग से पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई में जुट गई है।
READ MORE: भाई से झगड़े में खोया आपा: सनक में कर दिया बड़ा कांड, पड़ोसी की कार में लगाई आग
दरअसल दतिया जिले के बिलहरी खुर्द में रहने वाले सोनू पाल महाराजपुरा थाना आ कर शिकायत कर बताया था कि वह दूध कारोबारी है। उनके पास तीन दिन पहले व्हाट्सएप पर एक कॉल आया था। फोन करने वाले नाम आजाद अली बताया और कहा वह नकली करंसी का कारोबार करता है। 10 रुपए के नकली नोट के बदले 100 रुपए का नोट देगा। उसे बाजार में चलाकर देख लेना किसी को नोट पर शक नहीं होगा। वह आजाद की बात सुनकर लालच में आ गया तो नकली करंसी का सौदा करने ग्वालियर आया। आजाद ने उसे 100, 200 और 500 रुपए के नोट दिखाए उसके सामने इन नोटों से बाजार में खरीदारी भी करके दिखाई इसलिए उसे भी भरोसा हो गया।
READ MORE: भूत भगाने के नाम पर हैवानियत! महिला के साथ बेरहमी की सारी हदें पार, अंधविश्वास में डूबी सोच ने किया लहूलुहान
आजाद ने 3 लाख रुपए के बदले 30 लाख रुपया देने की डील रखी। सोनू का कहना हैं कि वह 40 हजार रुपया लेकर नकली नोट खरीदने आया था। जिसके बाद ग्वालियर आकर रकम आजाद को थमा कर 2 लाख 60 हजार रुपए के नकली नोट ले लिए थे। बाकी रकम का लेन देन बाद में तय हुआ लेकिन आजाद ने उसके साथ धोखा कर दिया और उसे बच्चों के खेलने वाले नकली नोटों की गडडी थमा दी। चकमा देने के लिए आज़ाद ने गड्डी के ऊपर और सबसे आखिरी नोट असली करंसी का लगाया था। जब गडडी खोली तो उसमें नकली नोट निकले। जिसकी शिकायत उसने थाने में की हैं फिर जालासाज आजाद ने बाकी रकम की डील के लिए सोनू को टाइगर चौक पर बुलाया तो उसे पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह आरोपी मुरार हाथीखाना का रहने वाला निकला। उसके पास से 100, 200 और 500 के नकली नोट भी बरामद किए है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिए है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इस जालसाजी के धंधे के बारे में पूछताछ शुरू कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

