शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल पुलिस की जांच में फर्जी IAS अधिकारी तृप्ति का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी तृप्ति ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की फाइनल चयन सूची में डिजिटल छेड़छाड़ कर खुद को गोविंदपुरा का SDM दिखाने वाला फर्जी दस्तावेज तैयार किया था।
फर्जीवाड़े के मुख्य बिंदु
नाम की अदला-बदली: मुख्य सूची में शामिल अभ्यर्थी नमन गोयल के नाम और विवरण को एडिट कर उसकी जगह अपना नाम दर्ज किया गया था।
फर्जी नियुक्ति का दावा: आरोपी ने 13 अप्रैल 2026 को गोविंदपुरा SDM के पद पर कार्यभार संभालने का दावा किया था, जिसके लिए उसने फर्जी ज्वाइनिंग और पदस्थापना के दस्तावेज तैयार किए थे।
कोचिंग संस्थानों में धोखाधड़ी: इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तृप्ति विभिन्न सिविल सेवा कोचिंग संस्थानों में बतौर अधिकारी विजिट करती थी।
छात्रों को गुमराह करना
वह कोचिंग में पढ़ने वाले अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा पास करने के टिप्स देती थी और अपनी पहुंच व प्रभाव का झूठा दिखावा कर कोचिंग संचालकों से पैसे भी ऐंठती थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए प्रखर सिंह और ड्राइवर भूपेंद्र की पुलिस रिमांड की अवधि पूरी हो चुकी है, जिनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस इस धोखाधड़ी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की तलाश कर रही है।
13 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

MP में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम: धार-बड़वानी में अति भारी बारिश का अलर्ट, इन 18 जिलों में भी पानी गिरने के आसार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



