सुशीला देवी, गुरुग्राम। शहर के सेक्टर 86 में स्थित अंसल हाइट्स सोसायटी के एक फ्लैट में अचानक हड़कंप मच गया। खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताकर फर्जी रेड डालने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। इनके पास से दिल्ली पुलिस के तीन फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।

पूरी घटना 29 और 30 जुलाई की दरमियानी रात की
पूरी घटना 29 और 30 जुलाई की दरमियानी रात की है। एक फ्लैट में कुछ दोस्त मिलकर पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ दरवाजा खोलकर जबरन अंदर घुस गई। इन सभी ने खुद को दिल्ली पुलिस का स्पेशल अफसर बताया। आरोपियों ने कमरा बंद करके सभी लोगों के साथ मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे।
आरोपियों ने 25 लाख रुपए की मांग की
मामला शांत करने के एवज में आरोपियों ने 25 लाख रुपए की मांग की। गिरोह का एक सदस्य पैसे वसूलने के लिए शिकायतकर्ता के दोस्त को साथ ले गया। रास्ते में पीड़ित को शक हुआ तो उसने अपनी लोकेशन दोस्तों को भेज दी। इसके बाद तुरंत पहुंचे बाकी दोस्तों ने घेराबंदी करके चार आरोपियों को दबोच लिया और असली पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
फर्जी पुलिस गिरोह गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतविन्द्र, टीनू, नवीन और स्नेहा के रूप में हुई है। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है, जबकि तीन पुरुषों को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस पूरी साजिश का मुख्य आरोपी ऋषि अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


