चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर R Nait को धमकीभरे फोन ने परेशान कर दिया है। पंजाबी सिंगर R Nait को गैंगस्टरों ने धमकी देते हुए एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इस फोन के आने के बाद यह तो समझ आ गया है की सिंगर को अब बड़ा खतरा है और वह गैंगस्टर के निशाने में हैं। इस संबंध में सिंगर ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
खबर मिली है कि पुलिस को दी शिकायत में R Nait ने बताया है कि उसने मैनेजर को विदेशी नंबरों से बार-बार फोन आ रहा है। यह फोन करने वाले कौन है यह तो नहीं पता लेकिन वह कभी लारेंस बिश्नोई तो कभी रिंदा के नाम से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सिंगर अभी विदेश में है यही कारण है की अभी उनसे कोई पूछताछ नही की जा रही है।

सिंगर के भारत आने पर पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस के यह भी संदेह है की उनके पास कोई और धमकीभरा फोन आया है की नहीं या सिर्फ उनके मैनेजर से ही फिरौती की मांगी जा रही है।
- मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकाने पर आधी रात को छापेमारी, 27 लाख कैश और हथियार बरामद
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update : हेमचंद यादव विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप सस्पेंड… चार सूत्रीय मांगों पर किसान संघ ने खोला मोर्चा… चौथना हत्याकांड मामले में 3 गिरफ्तार….
- उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबितः 7 दिन के भीतर सभी मामलों के निराकरण के सख्त निर्देश
- ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का डंका बजाः IMF ने FY27 में India GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, 6.4% से बढ़ाकर 7% किया
- CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन

